फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake RAW Agent Demands 10 Lakh Extortion Threatens Company Director

UP: राॅ का एजेंट बनकर मांगी 10 लाख की चाैथ, कंपनी डायरेक्टर को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 20 Oct 2025 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 07:52 AM IST
सार

 निजी कंपनी के डायरेक्टर से पूर्व कर्मचारी ने 10 लाख रुपये की चौथ मांगी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप की जांच में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन
Fake RAW Agent Demands 10 Lakh Extortion Threatens Company Director
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में एक निजी कंपनी के डायरेक्टर ने पूर्व कर्मचारी पर 10 लाख रुपये चाैथ मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ एन्क्लेव, मऊ रोड निवासी दीपेश गोयल ने केस दर्ज कराया। बताया कि वह एक कंपनी के डायरेक्टर और एक फर्म में साझीदार हैं। उनका कार्यालय जवाहर नगर में है। कंपनी और फर्म के ऑटो मोबाइल्स के पार्टस आदि का निर्माण एवं क्रय-विक्रय का व्यापार विदेशों में भी होता है। उन्होंने व्यापार में सलाहकार के रूप में दिल्ली निवासी मानस कुमार मन्ना को कार्यालय में नियुक्त किया था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मानस कुमार को फर्म के विषय में सभी जानकारी थी। वह कंपनी की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का प्रयोग करता था। अपने विजिटिंग कार्ड पर वीपी कॉरपोरेट अफेयर भी लिखा हुआ था। 6 महीने से उसने काम पर आना कम कर दिया। महीने में 1 या 2 बार ही आता था। मगर काम भी नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता था। बाद में पता चला कि वह डाटा की चोरी कर रहा है। दूसरी कंपनियों को लाभ पहुंचा रहा था। इस पर उसको हटा दिया। ऑफिशियल ई-मेल आईडी एवं मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उससे कंपनी का लैपटॉप और मोबाइल फोन एस-9 वापस करने के लिए बोला तो वापस नहीं किया।


आरोप है कि तभी से वह रंजिश मान रहा है। तब से वो धमकी दे रहा है। 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा है। खुद को राॅ का एजेंट बताता है। आरोपी ने पत्नी और भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है। मामले में मानस कुमार, उसकी पत्नी और तपस गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed