{"_id":"59b80ffb4f1c1be47f8b6776","slug":"man-in-firozabad-attempted-five-time-for-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच बार सुइसाइड की कोशिश कर चुका युवक, इस बार पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बार सुइसाइड की कोशिश कर चुका युवक, इस बार पुलिस ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
suicide
फिरोजाबाद के जसराना में पांच बार सुइसाइड की कोशिश कर चुका युवक चर्चा का विषय बन गया है। मंगलवार को वह शराब के नशे में नहर में कूदा था। इस बार पुलिस के प्रयास ये वह बचा लिया गया। युवक की शादी भी नहीं हुई है।
बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव खामिनी निवासी विजयपाल पुत्र रामौतार एक बार खुद को गोली मार चुका है। उसने कुएं में कूदकर भी जान देने की कोशिश की। एक बार जहर खाया और एक बार नहर में कूदकर भी बच गया।
मंगलवार को दोपहर में शराब पीने पर विजयपाल का परिवार से विवाद हो गया था। इसके बाद वो पटीकरा नहर पुल पर पहुंचा और कपडे़ उतारकर नहर में छलांग लगा दी। पहले तो लोगों ने स्नान करना समझा लेकिन डूबते देख शोर मचा दिया।

Trending Videos
सीओ और एसएचओ ने बताया
वहां से गुजर रहे सीओ संजय रेड्डी और एसएचओ अनिल कुमार ने रुक कर लोगों से उसे निकालने को कहा तो पटीकरा के उम्मेद अली और हसन अली नहर में कूद गए। दोनों युवकों ने विजयपाल को नहर से बाहर निकाल लिया।
विजयपाल के नहर से जिंदा निकलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। होश में आने पर उसने पता बताया तो पुलिस ने सूचना देकर उन्हें बुलाया। सूचना पर थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि विजयपाल की शादी नहीं हुई है। कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका है।