{"_id":"69a7a11e1ff8a22d3205893c","slug":"man-dies-after-assault-over-500-dispute-in-agra-body-taken-from-cremation-ground-for-postmortem-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 500 रुपये रह गई जान की कीमत, आगरा में इतनी छोटी रकम के लिए युवक को इस कदर पीटा; उसकी मौत ही हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 500 रुपये रह गई जान की कीमत, आगरा में इतनी छोटी रकम के लिए युवक को इस कदर पीटा; उसकी मौत ही हो गई
Wed, 04 Mar 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:33 AM IST
सार
आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में जुआ खेलते समय 500 रुपये के विवाद में युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने श्मशान घाट से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर के अनुराग नगर में सोमवार रात जुआ खेलने के दौरान 500 रुपये के विवाद में कुछ लोगों ने हलवाई का काम करने वाले दीपू (35) की पिटाई कर दी। इस पर दीपू की तबीयत खराब हो गई और परिजन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। वहां पर डॉक्टर ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक आई है।
विज्ञापन
अनुराग नगर निवासी ममता ने बताया कि भाई दीपू दिवाकर भी मोहल्ले में किराये पर रहता था। सोमवार रात 2 बजे के करीब जुआ खेलने के दौरान 500 रुपये के विवाद में उसकी मारपीट वाल्मीकि बस्ती के युवकों से हुई थी। उन लोगों ने दीपू को बुरी तरह पीटा था। सुबह पांच बजे भाई ने कॉल कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। वह दीपू के पास पहुंची तो अचेत मिला। उसे डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह घटना का वीडियो सामने आ गया। मोहल्ले में अधिकांश लोग दिवाकर समाज के थे और आरोपी वाल्मीकि समाज के थे। इसके कारण क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के साथी सुरेश ने बताया कि दीपू 25 हजार रुपये हार गया था और सुबह से शराब पी रहा था। उसी दौरान जुआ खेलते समय 500 रुपये पर विवाद हुआ था। कुछ युवकों ने उसे पीटा था।
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक से होना आया है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।