{"_id":"5eb827398ebc3e90343d60db","slug":"majdoor-kasganj-news-agr4412917169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से 1252 श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से 1252 श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
कासगंज रेलवे स्टेशन पर कतारबद्घ होकर बसों की ओर प्रस्थान करते श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिक य?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को कासगंज पहुंची। इसमें आए 1252 श्रमिक व उनके 250 बच्चों को प्रशासन ने अलग-अलग बस से उनके जनपदों में भेज दिया।
यह स्पेशल ट्रेन गुजरात के नादियाड स्टेशन से शनिवार को शाम छह बजे श्रमिकों को लेकर चली थी। जो सुबह करीब 8:50 पर जंक्शन पर पहुंची। 24 कोच की इस ट्रेन 1252 श्रमिक यात्री थे। ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचते ही रेलवे सुरक्षाबल और रेलवे पुलिस के जवानों सहित जनपद पुलिस अलर्ट हो गई।
जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी भी स्टेशन पर मौजूद थे। एक-एक कोच से यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर आने के निर्देश दिए गए। यात्री इन कोचों से बाहर आकर प्लेटफार्म पर बनाए गए गोलों में खड़े हो गए। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद इन्हें बाहर भोजन, पानी, नाश्ते के पैकेट देकर निकाला गया।
विज्ञापन
स्टेशन से बाहर आते ही श्रमिकों को उनके जिलों के लिए आरक्षित बसों में बैठाया गया। संबंधित जनपद की सवारियां पूरी होने के बाद इन बसों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों का अमला लगा हुआ था। दोपहर 12 बजे तक सभी बसें अपने अपने गृह जनपद के लिए रवाना हो सकीं।
गुजरात से अब तक 4 ट्रेनें आ चुकी है। इन ट्रेनों में विभिन्न जनपदों के प्रवासी यात्री हैं। जिन्हें रोडवेज बसों के द्वारा उनके गृह जनपद के लिए भेजा गया। सभी रेल यात्रियों को भोजन, फल, पानी आदि दिया गया। सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है- सीपी सिंह, जिलाधिकारी। -
सभी प्रवासी यात्रियों की बसों को सुरक्षा के साथ भेजा गया है। रास्ते में किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। दो दिनों से लगातार बसें जा रहीं हैं। सभी प्रवासी यात्री सुरक्षित अपने जनपदों में पहुंचे हैं। प्रवासी यात्रियों को कोई असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सुशील घुले, एसपी।