{"_id":"5e7743dd8ebc3e6fec338ee9","slug":"mainpuri-police-not-give-permission-to-barat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जनता कर्फ्यू' में घोड़ी नहीं चढ़ सका दूल्हा, तैयार रह गए बराती, पुलिस ने नहीं दी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता कर्फ्यू' में घोड़ी नहीं चढ़ सका दूल्हा, तैयार रह गए बराती, पुलिस ने नहीं दी इजाजत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:12 AM IST
सार
दो दिन बढ़ा दी बरात की तारीख
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने बरात की नहीं दी इजाजत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी जनपद के बेवर क्षेत्र में जनता कर्फ्यू के चलते बेवर से एक युवक की बरात नहीं जा सकी। बरात में जाने के लिए दूल्हा और बराती तैयार बैठे रहे। पुलिस ने युवक के घर पहुंचकर बरात नहीं ले जाने की हिदायत दी। परिवार के लोग देर शाम बरात ले जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने बरात ले जाने की अनुमति ही नहीं दी।
2 of 5
सूनसान मैनपुरी की सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
बेवर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी महमूद अली उर्फ छोटे मिस्त्री के पुत्र कासिम अली की बरात रविवार को औरैया जिले के कस्बा बिधूना के मोहल्ला तिलकनगर में जानी थी। बरात में जाने के लिए बराती 21 मार्च की शाम ही महमूद अली के घर पहुंच गए थे। 22 मार्च की सुबह बरात ले जाने की तैयारी हुई।
3 of 5
मैनपुरी बस स्टैंड पर नहीं दिखे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बराती और दूल्हा कासिम भी सेहरा बांधकर तैयार हो गया। इसी बीच जानकारी होने पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ कासिम के घर पहुंच गए। उन्होंने कासिम के पिता महमूद अली को बरात नहीं ले जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस रही सजग
- फोटो : अमर उजाला
पहले से बरात की तारीख तय होने की बात कहकर रिश्तेदारों और परिवार वालों ने जब बरात ले जाने की बात कही तो उनको आदेश का पालन करने की चेतावनी दी। बरात में जाने के लिए तैयार खड़े दूल्हा सहित बराती मायूस होकर घर ही बैठ गए। रिश्तेदार और परिवार के लोग देर शाम बरात ले जाने की जिद पर अड़े रहे। लेकिन पुलिस बरात नहीं ले जाने की हिदायत देकर लौट गई।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुरी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
बेवर के ही मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी गुड्डू मुसलमान के पुत्र की बरात भी 22 मार्च को ही कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा में जानी थी। बरात की तैयारियां पूरी थीं। रिश्तेदार और बराती भी उनके घर पहुंच गए। गुड्डू का पुत्र भी दूल्हा बनकर तैयार हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने गुड्डू के घर पहुंचकर बरात नहीं ले जाने की हिदायत दी। गुड्डू ने अंगौथा में अपने रिश्तेदारों से बात करके बरात ले जाने की तारीख 24 मार्च तय कर दी। उसके बाद रिश्तेदार और बराती अपने घरों को चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।