{"_id":"5e776eb48ebc3e77515fb6d9","slug":"mathura-people-claps-for-health-care-workers-amid-janta-curfew-coronavirus-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: शंख और करतल ध्वनि से गूंजी कान्हा की नगरी, कर्मवीरों का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: शंख और करतल ध्वनि से गूंजी कान्हा की नगरी, कर्मवीरों का जताया आभार
Mon, 23 Mar 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर शंख और घंटा-घड़ियाल बजाते साधु-संत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का व्यापक असर दिखा। कोरोना वायरस से जंग में शहर से लेकर देहात के लोगों ने घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। शाम को पांच बजते ही लोगों ने सेहत के प्रहरियों को सलाम किया, तो पूरा ब्रज लगातार पांच मिनट तक शंखनाद और करतल की ध्वनि से गूंजायमान रहा। अगली स्लाइड्स में देखिए जनता कर्फ्यू में लोगों ने कैसे बिताया दिन...
वृंदावन के रमणरेती आश्रम के बाहर सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कान्हा की नगरी के लोगों ने जनता कर्फ्यू के तहत पूरी तरह सफल बनाया। इससे स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता और एकजुटता सामने आई। रविवार सुबह सात बजे से पहले लोगों ने दैनिक उपयोग का समान खरीदा। इसके बाद लोगों ने खुद को घरों में कैद कर किया। परिवार के साथ वक्त बिताया।
गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह और उनका परिवार
- फोटो : Amar Ujala
जनता कर्फ्यू के दौरान पुराने दिन लौट आए। लोग स्वेच्छा से घरों में रहे। इस दौरान कई पीढ़ियां एक साथ बैठीं। काफी परिवारों में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। बुजुर्ग अपने नाती-पोतों के साथ खेलते नजर आए तो सभी ने मिलकर टीवी देखा और देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दानघाटी मंदिर के बाहर सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, होलीगेट, डीग गेट, चौक बाजार, भरतपुर गेट, बिड़ला मंदिर, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णापुरी, कृष्णानगर, मसानी, सौंख रोड, जयसिंहपुरा, मथुरा-वृंदावन रोड, छत्ता बाजार, कलक्ट्रेट आदि क्षेत्रों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों में इन स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रहती थी। ऐसा ही नजारा तीर्थनगरी वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में दिखा।
विज्ञापन
कर्मवीरों का जताया आभार
- फोटो : Amar Ujala
शाम को पांच बजते ही लोग अपने घरों की छत और दरवाजे पर खड़े होकर शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और ताली बजाने लगे। परिवार के सभी सदस्य इसमें शामिल हुए। लगातार पांच मिनट तक लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस-प्रशासन के अफसरों और सफाईकर्मियों का आभार जताते हुए उत्साहवर्धन किया।