फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Cyber Cell Arrests Fake Sim Seller

मैनपुरी: फर्जी सिम बेचने पर दो गिरफ्तार, एसपी का अंदेशा- देश विरोधी गतिविधियों से भी जुड़े हो सकते हैं तार

Thu, 25 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri Cyber Cell Arrests Fake Sim Seller
मैनपुरी पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम बेचने वाले शातिर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी साइबर सेल और बेवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर प्री-एक्टिवेट सिम बिक्री करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 55 एक्टिवेट सिम, 196 ब्लैंक सिम, धोखाधड़ी में प्रयोग किए जाने वाला मोबाइल बरामद किया। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी अविनाश कुमार पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं को प्री-एक्टिवेट सिम बिक्री करने वालों के बारे में शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। फर्जी सिमों के जरिए धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए। खुलासे के लिए साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम के जोगी चौधरी और मनोज कुमार को लगाया गया। जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी कस्बे के कुछ शातिरों के नाम सामने आए।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बिखरे आस्था के रंग, गुलाल से सरोबार हुए श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बुधवार को विशाल गुप्ता निवासी पुराना बाजार और अंकित गुप्ता निवासी आरपी नगर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवकों का एक साथी निखिल गुप्ता निवासी थाने वाली गली बेवर भाग गया। पकड़े गए दोनों लोग फर्जी सिम बेचने की बात कबूल की। बताया कि वे लोग पहले से एक्टिवेट की गई सिम को मामूली फायदे के लिए किसी को भी बेच देते थे। 

आशीष कम्युनिकेशन पर बेचे जा रहे थे फर्जी सिम
एसपी ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायतों पर साइबर टीम ने जब पैसा ट्रांसफर होने वाले नंबरों की जांच की तो पता चला कि फ्रॉड गैंग बेवर से खरीदे गए सिम इस्तेमाल किए हैं। गहनता से जांच करने पर बेवर सब्जी मंडी के पास आशीष कम्युनिकेशन दुकानदार विशाल गुप्ता व अंकित पकड़ में आ गए।

यह लोग दुकान पर आने वाले लोगों से सिम एक्टिवेट करने के नाम पर अंगूठा निशानी लेते थे। एक दो दिन बाद सिम एक्टिवेट न होने की बात कह कर उपभोक्ता को बुलाकर दोबारा अंगूठा लगवा लेते थे। इस तरह से यह लोग एक ही व्यक्ति के नाम दो से तीन सिम तक एक्टिवेट कर दिल्ली के फ्रॉड गैंग को बेच देते थे।

देश विरोधी गतिविधियों से भी जुड़े हो सकते हैं तार
एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह लोग दिल्ली के रहने वाले एक निखिल नाम के व्यक्ति को हर 15 दिन में 20 एक्टिव सिम देते थे। इन सिम का देश विरोधी गतिविधियों में भी प्रयोग किए जाने की संभावना में है। इसको लेकर भी साइबर सेल गहनता के साथ जांच कर रही है। निखिल के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed