{"_id":"643a4d617aa7b423790a986a","slug":"london-girlfriend-affair-fraud-supervisor-of-five-star-hotel-trapped-in-agra-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लंदन वाली गर्लफ्रेंड से चक्कर: FB से ऐसे जाल में फंसा फाइव स्टार होटल का सुपरवाइजर, रकम ही नहीं गंवा बैठा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन वाली गर्लफ्रेंड से चक्कर: FB से ऐसे जाल में फंसा फाइव स्टार होटल का सुपरवाइजर, रकम ही नहीं गंवा बैठा...
Sat, 15 Apr 2023 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 PM IST
सार
लंदन की युवती ने आगरा में पांच सितारा होटल कर्मचारी से फेसबुक पर दोस्ती की। उसे महंगे गिफ्ट देने का झांसा दिया। इसके बाद अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पांच सितारा होटल का सुपरवाइजर लंदन वाली गोरी मैम के चक्कर में इस कदर फंस गया कि रकम ही नहीं विश्वास भी गंवा बैठा। उसे पता ही नहीं चला कि उसके साथ ये साइबर अपराधियों की चाल है। फेसबुक पर लंदन की जेसिका जेम्स बनकर दोस्ती की। भारत आने पर गिफ्ट का झांसा दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर आने की बात कही। इसके बाद विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलवाने के नाम पर 2.21 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद फिर से रकम मांगने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक से हुई थी दोस्ती
धोखाधड़ी राजेश कुमार राजपूत के साथ हुई। वो हरजूपुरा, ताजगंज में किराये पर रहते हैं। वह एक पांच सितारा होटल में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिस पर विदेशी युवती का फोटो लगा था। उन्होंने निवेदन स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह
विज्ञापन
फिर लिया व्हाट्सएप नंबर
युवती ने फेसबुक मैसेंजर पर बात की। व्हाट्सएप नंबर ले लिया। अपना नाम जेसिका जेम्स बताया, कहा कि वो लंदन में रहती है, भारत में घूमने के लिए आना चाहती है। वीजा और टिकट हो गया है। वह उससे भी मिलेगी। उसके लिए गिफ्ट लेकर आएगी। उसने राजेश के व्हाट्सएप पर गिफ्ट के रूप में खरीदे आईफोन, घड़ी सहित अन्य कीमती चीजों के फोटो भेजे। इस पर उन्होंने विश्वास कर लिया।ये भी पढ़ें - Agra: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- जन्मभूमि के लिए बागेश्वर धाम के साथ जल्द करेंगे बड़ा आंदोलन
'मैं एयरपोर्ट पर फंस गई हूं'
राजेश ने बताया कि 20 मार्च को उनके पास मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें लिखा था कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर आ चुकी है। उसके पास विदेशी मुद्रा है। इसे भारतीय मुद्रा में बदलना होगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया है। इसलिए कुछ रुपयों की जरूरत है। वह मुलाकात होने पर वापस कर देगी। पंजीकरण के लिए 45,500 रुपये की जरूरत है। उनसे केनरा बैंक के किसी अमित के खाते में रकम जमा करा ली। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल किया। इस बार कहा कि 75,500 रुपये और जमा करने होंगे। यह रकम जमा करने पर एक फंड के लिए एक लाख रुपये और मांगे। युवती के कॉल करने के कारण वो विश्वास करते रहे। उनसे कुल 2.21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। थाना ताजगंज में शिकायत के बाद धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।ये भी पढ़ें - UP: चोरों ने पुलिस को बताई हैरान कर देने वाली मजबूरी, बोले- दोस्त की खातिर चोरी करते थे बाइक...
अनजान दोस्तों से रहें सावधान
साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते हैं। नाम और फोटो विदेशी युवक और युवती का होता है। इस काम में युवतियां भी लगी हैं, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। कोई रकम जमा करने के लिए कहे तो समझ जाएं, ठगी होने वाली है। किसी तरह की ठगी होने पर पुलिस से शिकायत करें। साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काॅल करें।ये भी पढ़ें - घूसखोर लेखाकार: हर फाइल पर 10 फीसदी की घूस, मृत शिक्षक के बेटे से ग्रेच्युटी भुगतान को मांगी थी रकम