फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Younger brother widow wife fell in love shameful act mother in law said shut up

पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

Sat, 15 Apr 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 09:05 AM IST
सार

पीड़ित विधवा की एक पुत्री भी है, जिसके साथ वह ससुराल में ही रहती है। जेठ की शर्मनाक हरकत के बारे में सास को बताया तो उसने भी चुप रहने के लिए  कहा। 
 

विज्ञापन
Younger brother widow wife fell in love shameful act mother in law said shut up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत होने के बाद विधवा पर जेठ की नीयत खराब हो गई। उसने बृहस्पतिवार की शाम दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन

2021 में हुई थी शादी 

आगरा जिले की रहने वाली महिला ने अपने जेठ हरी मोहन उर्फ टिंकू और सास आनंदी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 मार्च 2021 को रवि यादव के साथ शादी हुई थी। बीमारी के चलते 26 जनवरी 2023 को उनकी मौत हो गई। एक बेटी अनन्या 16 माह की है। जिसके साथ वह ससुराल में रहती है। आरोप है कि जेठ हरी मोहन उर्फ टिंकू पति की मौत के बाद कई बार गलत नीयत से छेड़छाड़ कर चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: दरोगा भर्ती के लिए लगाई थी जोरदार जुगाड़, 15 लाख में ठेका; एक गलती ने बिगाड़ा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुष्कर्म करने की कोशिश

बृहस्पतिवार को दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर सास और जेठ दोनों ने मारपीट की। मैंने पिता को फोन करके बुलाया तो उनको भी पीटा गया। महिला का कहना है कि जेठ के बार-बार छेड़छाड़ से तंग आ चुकी हूं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई हूं। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें Kasganj: सिपाही ने होटल के कमरे में घुसकर युवती से की अश्लील हरकत, मुंबई से शादी समारोह में शामिल होने आई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed