फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha electins amit shah attacks on saifai family in firozabad

सपा के गढ़ में शाह का 'सैफई परिवार' पर हमला, बोले-भाजपा किसी की मदद नहीं करेगी

Wed, 10 Apr 2019 08:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
lok sabha electins amit shah attacks on saifai family in firozabad
फिरोजाबाद में जनसभा करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पीडी जैन कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी डा. चंद्रसेन जादौन के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन


अमित शाह ने माइक संभालते ही सबसे पहले चुनावी मैदान में आमने-सामने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल यादव को निशाने पर लिया। कहा कि चाचा-भतीजे अफवाह फैला रहे हैं भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। मैं यहां मतदान से काफी पहले इसलिए आया हूं कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और चाचा-भतीजे को हराएं। 
विज्ञापन


अमित शाह ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह रामगोपाल का इलाका है। सपा की सरकार में यहां की जनता ने गुंडई झेली है। पुलिस वाले भी कार्रवाई करने से कांपते थे। अक्षय यादव पांच साल सांसद रहे जिले के लिए कुछ नहीं किया। जब से योगी सरकार आई है गुंडे उल्टे लटकाकर सीधे कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने कहा कि किसी भ्रम में न रहें आने वाला चुनाव महत्वपूर्ण है। चाचा-भतीजे दोनों को हराने का काम करना है। यूपी में 15 साल कभी सपा की तो कभी बसपा की सरकार रही। कभी किसी जाति का तो कभी किसी जाति का भला हुआ।

शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक के लेकर मोदी सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए भीड़ की तालियां बटोरीं। आतंकवाद और पाक के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करके विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र भी बताया। सपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा कि जो बीस साल से एक दूसरे से नमस्ते तक नहीं करते थे मोदी के डर से गठबंधन कर रहे हैं। 

अमित शाह ने योगी सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड देते हुए पांच मुस्लिम नेताओं के नाम लिए और कहा अब 'निजाम' का शासन नहीं चलेगा। हम तो सिर पर भगवा बांधकर निकल पडे़ हैं। बार-बार राहुल बाबा शब्द का प्रयोग कर कांग्रेस को घेरा। कहा कि 55 साल तक जो चार पीढ़ी देश पर शासन करती रहीं वो मोदी से पांच साल का हिसाब मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed