फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Live video of suicide Police reached home after tracing location of girl in agra up news

इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव वीडियो: युवती की लोकेशन ट्रेस कर घर पहुंची पुलिस, पर जो दिखा वो नहीं था सच

Sun, 07 May 2023 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 07:13 PM IST
सार

युवती का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ तो पुलिस सतर्क हो गई। युवती की लोकेशन ट्रेस करके उसके घर पहुंच गई, लेकिन वहां मामला ही कुछ और निकला। 

विज्ञापन
Live video of suicide Police reached home after tracing location of girl in agra up news
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती ने इंस्ट्राग्राम पर सुसाइड करने का लाइव वीडियो अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल युवती की लोकेशन ट्रेस की और उसे बचाने के लिए पहुंच गई। जब पुलिस युवती के घर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए सुसाइड का वीडियो अपलोड किया था। 

विज्ञापन

रविवार सुबह अपलोड हुआ वीडियो 

सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर एक वीडियो पोस्ट की। 21 सेकेंड की इस वीडियो में युवती हाथ में बहुत सारी गोलियां लेकर बैठी दिखती है। फिर वो उन गोलियों को खा लेती है। इसके बाद वो पानी पीती है। वीडियो के साथ एक कमेंट में लिखा है 'मेरा तो वैसे भी मजाक बन कर रह गया है और दिल से भी उतर गई हूं। तुम्हारी भी बुरी बन गई हूं, इसलिए आज मेरे साथ ये सब हो रहा है। मेरी किस्मत खराब है, इतना है कि मैं खुद को माफ नहीं कर पाऊंगी। खुद को हर्ट करूंगी आज नहीं तो कल, मरना ही पडे़गा, लेकिन कोशिश जरूर करेंगी, क्योंकि तुम्हारे बिना जीना नहीं आता है।' 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक मेटा से मिली थी पुलिस को सूचना 

वीडियो अपलोड होती है फेसबुक मेटा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्यालय को इस वीडियो की जानकारी दी। लखनऊ से आगरा कमिश्नरेट की मीडिया सेल को जानकारी दी गई। मीडिया सेल के विमल कुमार, आशीष शर्मा और महिला कांस्टेबल शालिनी ने तत्काल युवती की लोकेशन ट्रेस कर थाना सदर पुलिस को जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें - बागियों पर कार्रवाई: भाजपा के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे छह ये नेता निष्कासित, अब छह साल की रोक

युवती ने बताया ये सच 

थाना पुलिस जब युवती के घर पहुंची तो युवती घर पर मिली। उसने वीडियो के बारे में बताया कि इंस्टाग्राम पर फेमस होने और लाइक के लिए उसने ये वीडियो पोस्ट किया था। जो गोली उसने खाई थीं वो एलर्जी की गोली थीं। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग कराई है। भविष्य में उसे इस तरह की हरकत न करने के लिए चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें -  Beauty Tips: निखार के चक्कर में बुरे फंसे, फेशियल, ब्लीच से चेहरा हुआ लाल; ये गलती पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed