फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother adamant on giving her life daughter said I will not be able to live without you so fed him poison too

UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर

Sun, 07 May 2023 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 12:55 PM IST
सार

महिला ने बाजार से कीटनाशक खरीदा। इसकी भनक बेटी को लग गई। बेटी ने मां से कहा कि यदि उसने जान दे दी तो वो अकेले नहीं रह पाएगी। इसके बाद मां ने बेटी को भी कीटनाशक दे दिया। दोनों ने इसका एक साथ सेवन कर लिया। 

विज्ञापन
mother adamant on giving her life daughter said I will not be able to live without you so fed him poison too
मां और बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह क्षेत्र के दोदापुरा की मढै़या गांव में शनिवार की दोपहर घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर मां-बेटी ने जान देने के लिए जहर खा लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन आगरा भेज दिया गया।

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव के भूरी सिंह की पत्नी ऊषा देवी शनिवार को बेटी मिथिलेश के साथ खाते से रुपये निकालने के बहाने घर से बाह के लिए निकली थी। दोनों ने बाह की एक दुकान से 80 रुपये कीमत की कीटनाशक दवा खरीदी। बाह से फरैरा पहुंचकर घर के रास्ते पर दोनों ने कीटनाशक खा लिया। मुंह से झाग निकलने के साथ बेहोश हुई मां-बेटी रास्ते के किनारे पर पड़ी मिली। जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: लव मैरिज के 11 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी बोली- घरेलू कलह में उजड़ा सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए देना चाहती थी जान 

बेहोशी टूटने पर ऊषा देवी ने बताया कि रोजाना के झगड़ों ने जीना मुश्किल कर दिया था। इसलिए जान देने के लिए जहर खा लिया था। ऊषा देवी के पति भूरी सिंह सिलाई के साथ मजदूरी करते हैं। दो बेटियां कृष्णा और नीरू की शादी कर दी है। दो बेटियां मिथिलेश और रीना घर पर रहती हैं। बेटा देवेंद्र दिल्ली में काम करता है।

ये भी पढ़ें - Beauty Tips: निखार के चक्कर में बुरे फंसे, फेशियल, ब्लीच से चेहरा हुआ लाल; ये गलती पड़ी भारी

मां तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी, यह सुन बेटी को भी खिला दिया जहर

दोदापुरा की मढ़ैया गांव की आत्मघाती कदम उठाने वाली ऊषा देवी ने रो-रो कर घरेलू कलह की जानकारी दी। बताया कि वह अकेली मरना चाहती थी, जहर खाने के बाद बेटी मिथिलेश बोली कि मां तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी, अपने साथ ले चलो। बेटी की जिद पर उसे भी जहर खिला दिया।

ये भी पढ़ें - Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला आगरा के अधिवक्ताओं का समर्थन, दिल्ली के लिए होंगे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed