फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady cop Priyanka Mishra who resigned from police job was in trouble again Now in-laws become the reason

UP: पुलिस विभाग से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा फिर मुसीबत में, 48 घंटे में छिन गई थी वर्दी; अब ये वजह

Tue, 30 Jan 2024 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 08:35 PM IST
सार

रील से चर्चा में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा फिर से चर्चा में हैं। एक बार इस्तीफा दिया और फिर नौकरी प्राप्त की। लेकिन 48 घंटे में ही वर्दी छिन गई। इसके बाद वे ससुराल में रह रहीं थीं। अब उनका नया मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
Lady cop Priyanka Mishra who resigned from police job was in trouble again Now in-laws become the reason
प्रियंका मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी गई, तो अब वे नई मुसीबत में पड़ गई हैं। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पांच वीडियो अपलोड कर अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन

नौकरी जॉइन करने के बाद दो दिन में ही चली गई। तथ्य छिपाकर उनकी मदद करने वाले क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद से विभाग में रील बनाने वालों से लेकर अन्य कर्मियों में भय का माहौल है। मामला जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका मिश्रा का कहना है कि पति की कई युवतियों से दोस्ती है। ससुराल वालों से शिकायत की तो वो भी पति को समझाने की जगह उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंक ने मोबाइल के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए हैं।
 
विज्ञापन

कैसे चर्चा में आईं प्रियंका मिश्रा
मूलत: कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनी थीं। उन्हें झांसी में प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2021 में आगरा भेजा गया। थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। मामला तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी. तक पहुंचा था। सिपाही को लाइन हाजिर किया। सिपाही ने आहत होकर खुद ही त्यागपत्र दे दिया। उनसे प्रशिक्षण में खर्च धनराशि भी जमा करा ली गई थी। इसके बाद 2023 में तथ्य छिपाकर प्रियंका मिश्रा ने क्लर्क की मदद से दोबारा नौकरी प्राप्त कर ली, लेकिन 48 घंटे बाद भी उन्हें फिर से नौकरी से निकाल दिया गया था। 
  
ये भी पढ़ें -   खुशखबरी: सरपट भागने को तैयार आगरा मेट्रो, सुबह 6 से रात 10 बजे तक हर पांच मिनट में मिलेगी; देखें रूट और किराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed