फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro train will start for passengers from month of March in Agra

खुशखबरी: सरपट भागने को तैयार आगरा मेट्रो, सुबह 6 से रात 10 बजे तक हर पांच मिनट में मिलेगी; देखें रूट और किराया

Tue, 30 Jan 2024 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 03:59 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो सरपट भागने को तैयार है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक हर पांच मिनट में मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें रूट, किराया और लांच होने की तारीख।  

विज्ञापन
Metro train will start for passengers from month of March in Agra
आगरा मेट्रो: सुबह 6 से रात 10 बजे तक हर पांच मिनट में मिलेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। हर 5 मिनट पर स्टेशन से ट्रेन मिलेगी। सुबह 6 से रात 10 बजे तक मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इसका प्रस्तावित समयसारिणी शासन को भेज दी है।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मार्च में मेट्रो ट्रेन ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक चलेगी। इसके सिविल, टेस्टिंग, सिग्नलिंग समेत अन्य सभी कार्य 24 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। इस 6 किमी ट्रैक पर 3 बोगी की 5-6 मेट्रो ट्रेन चलेंगी। इसमें एक बोगी में 60 व्यक्ति बैठ सकते हैं। खड़े होकर सफर करने की क्षमता 220 से अधिक है। 
विज्ञापन


इस तरह से तीन बोगियों की एक ट्रेन में एक साथ 650-700 यात्री सफर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह 6 बजे से चलना शुरू होगी और रात 10 बजे इसका संचालन बंद हो जाएगा। हर 5 मिनट में स्टेशन पर ट्रेन उपलब्ध होगी। ट्रेन 90 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रस्तावित किराया

  • एक स्टेशन तक: 10 रुपये
  • दो स्टेशन तक: 15 रुपये
  • 3-6 स्टेशन तक: 20 रुपये
  • 7-9 स्टेशन तक: 30 रुपये
  • 10-13 स्टेशन तक: 40 रुपये
  • 14-17 स्टेशन तक: 50 रुपये
  • 18 से अधिक स्टेशन: 60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed