{"_id":"5f1dbe7b8ebc3e638d295c21","slug":"kargil-vijay-divas-mainpuri-news-agr452181159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद अमर जवान टीम ने निकाली शहीद श्रद्धांजलि रज कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद अमर जवान टीम ने निकाली शहीद श्रद्धांजलि रज कलश यात्रा
विज्ञापन
अमर शहीद अमर जवान टीम के लोग शहीद के परिजनों को सम्मानित करते हुए
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कारगिल विजय दिवस पर मिशन अमर शहीद, अमर जवान की टीम की ओर से रज कलश यात्रा निकाली गई। जिले के सभी कारगिल शहीदों की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रविवार को रज कलश यात्रा का शुभारंभ शहीद अमरुद्दीन की समाधि स्थल हुआ। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। किशनी से श्रद्धांजलि यात्रा घिरोर शाहजहांपुर पहुंची। यहां कारगिल शहीद सत्यदेव सिंह की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद यात्रा नगला आंध्रा स्थित शहीद हेमचरण सिंह की समाधि स्थल पर पहुंची।
शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से टीम मैनपुरी के पास अंजनी गांव में पहुंची। शहीद प्रवीण यादव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद टीम के सदस्य कारगिल शहीद मनीष यादव की समाधि स्थल घुटारा पहुंचे। कारगिल शहीद मनीष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कलश यात्रा राष्ट्रधर्म स्थल नगला ठाकुरी पहुंची। जहां पर शहीद कलश को स्थापित किया गया। यात्रा में मिशन के संस्थापक धर्मेंद्र ज्ञानी, राष्ट्रीय संयोजक जगदीश देव भारद्वाज राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन यांश कुमार, प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पाल, सुभाष आचार्य, अनिल राणा, अनूप कुमार आदि शामिल रहे।
कारगिल शहीदों को नमन किया
करहल। अमर शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर रविवार को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन किया गया। सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कारगिल युद्ध के योद्धा कैप्टन मनोजब पांडेय, परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा, योगेंद्र यादव सहित कई योद्धाओं की वीरता को भूला नहीं जा सकता है। राहुल दुबे, आशीष दुबे, प्रगुण दुबे, प्रबुद्ध दुबे, प्रकांड दुबे, अनिल दुबे, संतोष दुबे, राकेश दुबे, रमेश दुबे, संतोष दुबे, सरला दुबे, ऊषा दुबे, ममता दुबे, उर्मिला दुबे, रोशनी दुबे, शिवानी दुबे, अंशुल दुबे, सूरज दुबे, किरन दुबे आदि मौजूद रहे।