फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jan vishvaas yatra, amit shah, 26 decamber

जन विश्वास यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, कल पहुंचेंगे अमित शाह

Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
jan vishvaas yatra, amit shah, 26 decamber
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से शुरू हो चुकी जन विश्वास यात्रा 26 दिसंबर को जनपद पहुंच रही है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनविश्वास यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे और सभा का आयोजन करेंगे। सभा स्थल बारह पत्थर मैदान का जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य और जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने शुक्रवार की शाम निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं पूूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। गृहमंत्री की सभा को लेकर बारह पत्थर मैदान पर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। जिला प्रभारी ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पांडाल, मंच, मीडिया गैलरी समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थान निर्धारित किए जाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों को पहुंचाएं, जिससे गृहमंत्री के संबोधन को अधिक से अधिक लोग सुन सकें और जन विश्वास यात्रा पूरी तरह से सफल बन सकें। इस दौरान डॉ. नीरज सक्सेना, डॉ. बीडी राना, डॉ. खूब सिंह लोधी, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed