{"_id":"6875f1abb81e58bd160bc32e","slug":"innocent-child-was-going-to-school-by-walking-on-the-wall-of-the-drain-slipped-video-went-viral-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पर जलभराव...नाले की दीवार पर चलकर स्कूल जा रही थी मासूम, यूं फिसली...VIDEO हो गया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पर जलभराव...नाले की दीवार पर चलकर स्कूल जा रही थी मासूम, यूं फिसली...VIDEO हो गया वायरल
Tue, 15 Jul 2025 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:44 AM IST
सार
मैनपुरी के भोगांव में जलभराव से सड़कें बदहाल हैं। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले मासूमों को हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाले की दीवार से जलभराव से बचने के प्रयास कर रही मासूम फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन
बच्ची गिर गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के प्रेम चिरैया मोहल्ले में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। हाल ही में स्कूल जाते समय एक छोटी बच्ची जलभराव वाली सड़क पर गिर गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में बच्ची को नाले के ऊपर से गुजरने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह कीचड़ से भरी सड़क पर गिर जाती है।
विज्ञापन
इस वीडियो में बच्ची को नाले के ऊपर से गुजरने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह कीचड़ से भरी सड़क पर गिर जाती है।
गनीमत रही कि बच्ची नाले में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का सांसद डिंपल यादव ने संज्ञान लिया। इसके बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बच्ची के घर पहुंचकर उसे मिठाई खिलाई और उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि यह पूरी घटना तहसील भोगांव के मोहल्ला प्रेम चिरैया की है। स्थानीय निवासी लगातार जल निकासी की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे बारिश के मौसम में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।