फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband murdered wife in agra

आगरा: पत्नी की हत्या कर पति फरार, रातभर मां की लाश के पास बैठी रहीं मासूम बेटियां

Sat, 27 Mar 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 12:08 AM IST
सार

  • आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात की घटना, पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी  

विज्ञापन
husband murdered wife in agra
घर के बाहर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक युवक ने गुरुवार की रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में उसके तीन मासूम बेटियां मिली हैं। पुलिस उनसे जानकारी जुटाई है। मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में प्रियंका उर्फ रुचि श्रीवास्तव (30) की पति धर्मेंद्र उर्फ धीरज ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि धीरज पत्नी पर शक करता था। गुरुवार रात पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने प्रियंका की हत्या कर दी। घर में तीन बेटियां थीं। उनसे प्रियंका की तबीयत खराब होने की कहकर भाग गया। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार निवासी संजय श्रीवास्तव की बेटी प्रियंका उर्फ रुचि ने वर्ष 2009 में धीरज उर्फ धर्मेंद्र पाराशर से प्रेम विवाह किया था। धर्मेंद्र मूलरूप से गोवर्धन, मथुरा का रहने वाला था। काफी समय से आगरा में रह रहा था। टैक्सी चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिन पहले ही किराये पर लिया था कमरा 
प्रियंका के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही धीरज की हरकतों के चलते प्रियंका का उससे झगड़ा रहने लगा। इस दौरान उनके तीन बेटियां भी हो गईं। इस समय दस वर्षीय जुड़वां बेटियां रिद्धी और सिद्धी हैं, छोटी बेटी चार साल की तन्नू है।

धर्मेंद्र और प्रियंका ने 25 दिन पहले ही आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में डॉ. डीवी सेन के मकान में किराए पर कमरा लिया था। कमरा पहली मंजिल पर था। जगदीशपुरा थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को धीरज पत्नी और बेटियों के साथ बाजार गया था। 

रात में तकरीबन साढ़े नौ बजे लौटकर आया। रात साढ़े ग्यारह बजे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। बेटियां भी कमरे में थीं। वे यह देख रोने लगीं। मगर, धीरज ने बेटियों को दूसरे कमरे में भेज दिया। कुछ देर बाद बेटियां आईं तो प्रियंका बेड पर पड़ी थी। 

उसके चेहरे पर दुपट्टा पड़ा हुआ था। धीरज ने बेटियों से कहा कि प्रियंका की तबीयत खराब है। उसे नींद की दवा खिलाकर सुला दिया है। जगाना नहीं। इसके बाद बैग में सामान रखकर चला गया। बेटियों को लाश के पास ही छोड़कर चला गया।

रातभर मां की लाश के पास बैठी रहीं बेटियां 
तीनों मासूम रिद्धी, सिद्धी और तन्नू मां की लाश के पास रातभर बैठी रहीं। रात में छोटी बेटी कुछ देर के लिए सो भी गईं। शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे तक मां के नहीं जागने पर बेटियां रोने लगीं। मकान मालिक को बुलाया। मकान मालिक ने प्रियंका को मृत पाकर सेक्टर चार में रहने वाली उसकी मां गजल को सूचना दी। वह मौके पर पहुंच गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

पुलिस ने बेटियों से पूछा तो उन्होंने सब कुछ बता दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। हत्या के मामले में मृतका की मां गजल ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। आरोपी पति की तलाश के लिए टीम लगाई है। 

अब कौन संभालेगा बेटियों की जिम्मेदारी 
दस साल की रिद्धी, सिद्धी और चार साल की तन्नू के सिर से मां का साया उठ गया। पिता धर्मेंद्र फरार है। बच्चे किराये के मकान में रह रहे थे। प्रियंका का अपने मायके में कम ही आना-जाना था। प्रेम विवाह के कारण परिवार के लोग उसे बुलाते नहीं थे। बेटियां भी कम जाती थीं। 

मायका पक्ष के लोग बेटियों को धीरज के घर भेजना चाहते थे। ऐसे में हर कोई यही कह रहा था कि बेटियों की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। नाना और नानी काफी वृद्ध हैं। वह बच्चों को संभालने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने फिलहाल बच्चों को मकान मालिक के घर में रुकवा दिया है। 

चोरी और जानलेवा हमले में जेल जा चुका है धीरज
पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या करके फरार हुआ धीरज जानलेवा हमले और बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह मथुरा से बाइक चोरी में जेल गया था। वहीं सिकंदरा में जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसकी गलत आदत की वजह से पत्नी प्रियंका का झगड़ा होता था। वह उस पर शक करता था। बेटियों की खातिर प्रियंका चुप रहती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed