फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband injured female doctor by beating her

महिला डॉक्टर की आपबीती: हैवानों की तरह पीटता है पति, जेठ को मिल जाता है मौका, बताई शर्मनाक करतूत

Mon, 31 Jul 2023 10:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Jul 2023 10:08 AM IST
सार

महिला डॉक्टर ने पति और जेठ  पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ मारपीट करता है, वहीं पति की बेरुखी का फायदा उठाकर जेठ उसके साथ छेड़खानी करता है। 

विज्ञापन
Husband injured female doctor by beating her
lady doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की एक कालोनी निवासी एक महिला चिकित्सक की पति ने पिटाई कर दी। वहीं जेठ ने छेड़छाड़ की। आसपास के लोग आने के बाद आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी एक महिला चिकित्सक ने तहरीर दी। बताया कि 26 जुलाई को वह घर पर थीं। देर रात करीब 11 बजे पति अपने भाई के साथ घर पर आए। आते ही दोनों ने गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। इस दौरान जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पति से नजदीकी बढ़ाने के लिए..., तांत्रिक ने बताया आधी रात में करने के लिए ऐसा उपाय; अब तक सदमे में पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के आने से पहले हुए फरार 

इसके बाद पति व जेठ गली के बाहर खड़े हो गए। उसने पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। इससे पहले ही आरोपी पति व जेठ वहां से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -  UP: देवर ने नहाते समय भाभी के साथ किया ऐसा घिनौना कांड, सह ना पाई वो, पति ने दिया भाई का साथ, सास-ससुर ने पीटा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed