फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman filed a case against husband, mother-in-law and brother-in-law in Agra

UP: देवर ने नहाते समय भाभी के साथ किया ऐसा घिनौना कांड, सह ना पाई वो, पति ने दिया भाई का साथ, सास-ससुर ने पीटा

Mon, 31 Jul 2023 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 31 Jul 2023 09:53 AM IST
सार

आगरा की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि 15 जुलाई को बाथरूम में नहाते समय देवर ने उसे पकड़ लिया। वह किसी तरह भागी और खुद को बचाया। शिकायत की तो सास और ससुरी ने पिटाई की। पति ने भी अपने भाई का ही साथ दिया।

विज्ञापन
Married woman filed a case against husband, mother-in-law and brother-in-law in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर में एक विवाहिता ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि देवर ने नहाते समय छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सास-ससुर ने पिटाई कर दी। पति ने भी भाई का ही साथ दिया।
विज्ञापन


 

सात साल पहले हुई थी शादी

विवाहिता की शादी को सात साल हो चुके हैं। प्रेम विवाह किया था। एक बच्चा भी है। आरोप लगाया कि 15 जुलाई को बाथरूम में नहाते समय देवर ने पकड़ लिया। वह किसी तरह भागी और खुद को बचाया। शिकायत पर सास ने पिटाई की। 

ये भी पढ़ें -  UP: पति से नजदीकी बढ़ाने के लिए..., तांत्रिक ने बताया आधी रात में करने के लिए ऐसा उपाय; अब तक सदमे में पत्नी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में मारी लोहे की सरिया

सिर में लोहे की सरिया मार दी, जिससे सिर फट गया। बाद में पति ने भी पिटाई की। थाना सदर में शिकायत करने पर पुलिस ने केवल पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। 27 जुलाई को देवर ने एक बार फिर नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया। विरोध करने पर सास-ससुर दोनों ने पीटा। पति ने जबरन कुछ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।  मोबाइल भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें -  दौलत के लिए कत्ल: अपनों ने ही बुझा दिया घर का चिराग, छह माह पहले करोड़ों में बेचा था खेत, CCTV से सामने आया सच
 
विज्ञापन

देवर  रखता है गंदी नजर

पीड़िता ने आरोप लगया कि देवर उस पर गंदी नजर रखता है। पति को सबकुछ मालूम है, लेकिन वो भी उसी का साथ देता है। इतना ही नहीं आए दिन ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज किया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP News: दो वर्ष तक इरफान करता रहा शारीरिक शोषण, दो बार कराया गर्भपात; अब शादी से कर रहा इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed