फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi resident woman molested on the pretext of redressal

UP: पति से नजदीकी बढ़ाने के लिए..., तांत्रिक ने बताया आधी रात में करने के लिए ऐसा उपाय; अब तक सदमे में पत्नी

Thu, 03 Aug 2023 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 03 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

पति से नजदीकी बढ़ाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने तांत्रिक का सहारा लिया। तांत्रिक ने उसे बताया कि आधी रात को पूजा होगी। इसके बाद तांत्रिक ने जो किया, महिला सदमे में है। 

विज्ञापन
Delhi resident woman molested on the pretext of redressal
डेमो पिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कस्बा भोगांव में दिल्ली के जहांगीरपुरी की रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा होगा, उसने सोचा भी न था। महिला अपने पति से नजदीकियां बढ़ाने के लिए पूजा कराने को तांत्रित के पास आई थी। तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आधी रात को पूजा होगी। इसके बाद तांत्रिक ने उसे सोने के लिए एक कमरा दे दिया। शनिवार की रात जब महिला सो रही थी, तभी तांत्रिक दवे पांव कमरे में आया और महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। पुलिस के आने से पहले ही तांत्रिक भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: एटा में दो बेटियों और मां का खौफनाक कदम, अलग-अलग कमरे में मिलीं तीनों की लाशें; मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन

पति के लिए कराना चाहती थी पूजा 

बिहार के मुंगेर जिला की रहने वाली एक महिला वर्तमान में दिल्ली के जहांगीरपुरी में अपने बच्चों के साथ रह रही है। पति दूसरी जगह पर काम करता है। पति के साथ रहने के लिए महिला पूजा अर्चना करना चाहती थी। वह जिस कंपनी में काम करती है, उस कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने उसे तांत्रिक का नंबर दिया। 

ये भी पढ़ें -  ससुराल वालों ने लगाई खुशियों में आग: निकाह के दो साल तक दामाद ने खूब सहा, फिर उठाया ऐसा कदम; नहीं हो रहा यकीन
 

पूजा के लिए बुलाया था भोगांव 

महिला ने जब फोन किया तो तांत्रिक ने उसके कष्ट निवारण के लिए 27 जुलाई को 29 जुलाई को भोगांव रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। वहां से तांत्रिक महिला को लेकर गांव सुरजनपुर चला गया। महिला से कहा कि वह रात को आराम करे। कल उसकी समस्या निवारण के लिए पूजा शुरू करेंगे। रात को महिला कमरे में सो रही थी, तभी तांत्रिक प्रशांत सिंह निवासी गांव सुरजनपुर कमरे में आ गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। 

ये भी पढ़ें -  Hepatitis -B: चुपके से लिवर पर हमला करता है हेपेटाइटिस-B, बेहद सामान्य लक्षण; इलाज में देरी से हो सकती है मौत
 
विज्ञापन

फाड़ दिए कपड़े 

महिला जाग गई और विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। तांत्रिक ने महिला को धमकी देते हुए पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बाबा वहां से भाग गया था। 

ये भी पढ़ें -  UP: युवक को मौत के मुंह से खींच लाए पुलिसकर्मी, किया वो जो एक डॉक्टर करता; फंदे से उतारने के बाद ऐसे बचाई जान
 

दर्ज हुआ मुकदमा 

प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed