{"_id":"5b6975064f1c1b254a8b45e5","slug":"husband-complains-of-wife-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने आकर पति बोला- मुझे भेजो जेल पत्नी से हूं परेशान, पुलिस ने कर दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने आकर पति बोला- मुझे भेजो जेल पत्नी से हूं परेशान, पुलिस ने कर दिया चालान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना हरीपर्वत में एक युवक ने ऐसी फरियाद लेकर आया, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। युवक ने कहा कि वो अपनी पत्नी से परेशान है। पत्नी घर में तनाव रखती है, एक बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
उसने ने कहा कि पत्नी मुझे जेल भिजवाए, इससे अच्छा है कि मैं खुद ही छह महीने के लिए जेल चला जाऊं। यह कहते हुए लंगड़े की चौकी से आए युवक ने थाने में हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान किया।
युवक एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसका बड़ा भाई दो महीने पहले एसी खरीदकर लाया। युवक का कहना है कि तभी से उसकी पत्नी जिद कर रही है कि वो भी घर में एसी लगवाए।

Trending Videos
ऐशोआराम चाहती है पत्नी
पत्नी ऐशोआराम की जिंदगी जीना चाहती है, जबकि पति की तनख्वाह कम है। वो पत्नी से कहता है कि सादगी से रहे, इसी पर झगड़ती है। एक बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
उसने इंस्पेक्टर से कहा कि ऐसी धारा लगाई जाए जिससे छह महीने वो जेल में ही रहे। पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलाया, लेकिन वो नहीं आई। बाद में उसका भाई आया। वो युवक को अपने साथ ले गया।
उसने इंस्पेक्टर से कहा कि ऐसी धारा लगाई जाए जिससे छह महीने वो जेल में ही रहे। पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलाया, लेकिन वो नहीं आई। बाद में उसका भाई आया। वो युवक को अपने साथ ले गया।