फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband caught wife with friend in agra

Agra News: पति ने पत्नी को दोस्त के साथ पकड़ा, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 12 Sep 2022 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 01:57 PM IST
सार

पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से दोनों अलग रह रहे हैं। इस बीच पति ने पत्नी को दोस्त के साथ बाइक से जाते हुए देखा, ये देख वह आग बबूला हो गया।

विज्ञापन
Husband caught wife with friend in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में पति ने दोस्त के संग जा रही पत्नी को रास्ते में पकड़ लिया। उसे खरीखोटी सुनवाई। वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पति और पत्नी के दोस्त में मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पति-पत्नी शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। शादी को 12 साल हो चुके हैं। बच्चे भी हैं। काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी अलग रह रही है। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी की एक चावल व्यापारी से दोस्ती है। दोनों आए दिन मिलते हैं।
विज्ञापन


घटना दो दिन पहले की है। पत्नी दोस्त के साथ बाइक पर सिकंदरा की तरफ जा रही थी। तभी स्कूटर से पीछा करता हुआ पति भी आ गया। उसके साथ बच्चा भी है। रास्ते में वह पत्नी से अपशब्द कहता है। मगर, पत्नी के दोस्त ने बाइक नहीं रोकी। इस पर पति आगे स्कूटर लगाकर दोनों को रोक लेता है। इसके बाद पति और महिला के दोस्त में मारपीट हो जाती है। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लाई। शांति भंग में चालान कर दिया गया। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed