{"_id":"694cea7ff1be7d1bfe0b638b","slug":"hundreds-of-students-were-unable-to-submit-their-scholarship-forms-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सर्वर ठप होने से भटकते रहे छात्र, अंतिम दिन जमा नहीं कर सके छात्रवृत्ति फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सर्वर ठप होने से भटकते रहे छात्र, अंतिम दिन जमा नहीं कर सके छात्रवृत्ति फाॅर्म
Thu, 25 Dec 2025 03:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:48 PM IST
सार
सर्वर ठप होने की दिक्कत के चलते सैकड़ों छात्र छात्रवृत्ति आवेदन फाॅर्म भरने से वंचित रह गए। वह काॅलेज और समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति (Scholarship)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
छात्रवृत्ति आवेदन फाॅर्म कॉलेज में जमा करने की बुधवार को अंतिम तिथि थी लेकिन सर्वर ठप होने से सैकड़ों छात्र बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने से फाॅर्म जमा नहीं कर सके। वह काॅलेज से परेशान होकर विकास भवन में समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे। वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।
छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन जमा करने के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य है। उन्हें अपना आवेदन करने के बाद कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करनी है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन फाॅर्म जमा करने से पहले बायोमेट्रिक कराएगा। कॉलेज में फाॅर्म जमा करने की 24 दिसंबर अंतिम तिथि थी। हालांकि तिथि बढ़ने की उम्मीद है।
समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचे दयालबाग विवि के बीटेक के छात्र आलोक पचौरी ने बताया कि उन्होंने छात्रवृत्ति के आवेदन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीन दिन से कॉलेज में फाॅर्म जमा करने जा रहे हैं लेकिन 24 दिसंबर अंतिम तिथि आ गई। अभी तक बायोमेट्रिक नहीं हो सकी है। सर्वर की समस्या बता देते हैं। कॉलेज के सैकड़ों छात्र फाॅर्म नहीं जमा कर सके है। यहां आए लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
दयालबाग विवि के बीटेक के छात्र रोहित सक्सेना भी बायोमेट्रिक न होने के कारण फाॅर्म जमा न होने की शिकायत लेकर समाज कल्याण विभाग कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पिछले दस दिनों से बायोमेट्रिक के लिए छात्रों की भीड़ लगी है। उनका भी बायोमेट्रिक नहीं हो सका है। आज सुबह से ही कॉलेज वाले सर्वर की समस्या बता रहे है। पूरी प्रक्रिया करने के बाद बायोमेट्रिक के कारण फाॅर्म जमा नहीं हो सका है।
अंतिम तिथि होने के कारण साइट पर लोड बढ़ गया है। इससे बायोमेट्रिक में समस्या आती रही है। छात्रों को कॉलेज से बायोमेट्रिक कराना है। इस समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। तिथि आगे बढ़ने की उम्मीद है। -जीआर प्रजापति, जिला समाज कल्याण अधिकारी