फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Humidity And Heat Become Sick To Children Reached At Agra Sn Opd

बदले मौसम से बीमार पड़ रहे मासूम: तप रहा शरीर, खांसी से बेहाल हुए बच्चे, बरतें ये सावधानियां

Wed, 18 Aug 2021 12:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

खास बात यह वायरल फीवर परिवार के लगभग सभी सदस्यों को चपेट में ले रहा है। एक-दो बच्चे ऐसे भी हैं, जिनको निमोनिया का सही इलाज नहीं मिला, जिससे निमोनिया बिगड़ गया और फेफड़ों में मवाद पड़ गया। उनको भर्ती कर इलाज दे रहे हैं।

विज्ञापन
Humidity And Heat Become Sick To Children Reached At Agra Sn Opd
बच्चे की जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी चिकित्सकों के यहां आने वाले हर दूसरे बच्चे में बुखार, खांसी-जुकाम की परेशानी मिल रही है। निमोनिया बिगड़ने पर बच्चों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदलने से ओपीडी में रोजाना 70 से 80 बच्चे आ रहे हैं। इनमें हर दूसरे बच्चे को खांसी, जुकाम, तेज बुखार, गले में खराश की परेशानी मिल रही है। खास बात यह वायरल फीवर परिवार के लगभग सभी सदस्यों को चपेट में ले रहा है। एक-दो बच्चे ऐसे भी हैं, जिनको निमोनिया का सही इलाज नहीं मिला, जिससे निमोनिया बिगड़ गया और फेफड़ों में मवाद पड़ गया। उनको भर्ती कर इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन


तेज बुखार से दिमागी दौरे भी पड़ रहे: डॉ. अरुण जैन 
इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन आगरा शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि बच्चों को 102 से 104 फारेनहाइट आ रहा है। उपचार में देरी होने पर बच्चे को दिमागी दौरे भी पड़ रहे हैं। बलगम जकड़ने से सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में बच्चों को भाप भी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी: 
- बच्चों को सामान्य पानी खूब पिलाएं। 
- ठंडी सामग्री खाने से बचाएं। 
- खांसी-जुकाम के बच्चे को मास्क लगाकर रखें
- हाथों को साफ रखें, बच्चों को पौष्टिक भोजन दें।
- तेज बुखार होने पर सिर पर पानी से भीगी पट्टी रखें, तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। 

अफगानिस्तान में अशांति का आगरा पर असर: सूखे मेवे के दाम तीन दिन में 300 रुपये तक बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed