फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ कर लहराया भगवा झंडा, चार युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
hindu leaders waved saffron flag and recites Shiva Chalisa at Taj Mahal
ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ करते युवक - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल परिसर में सोमवार को भगवा झंडा लहराने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराएं और सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट लगाया गया है। इन लोगों ने ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए शिव चालीसा का पाठ भी किया। इसके बाद खुद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

hindu leaders waved saffron flag and recites Shiva Chalisa at Taj Mahal
ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ करते युवक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, ऋषि लवानिया और विष्णु कुमार ताजमहल ने ताजमहल के अंदर पहुंचकर भगवा झंडा लहराने और शिव चालीसा पढ़ने के दौरान इसका वीडियो भी बनाया। ये लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल चुके थे, तभी सेंट्रल टैंक पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया।
hindu leaders waved saffron flag and recites Shiva Chalisa at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीआईएसएफ निरीक्षक अरविंद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि ये आरोपी पहले भी ताज में भगवा लहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hindu leaders waved saffron flag and recites Shiva Chalisa at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया जाएगा
आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस को आशंका है कि उनके समर्थन में कुछ लोग प्रदर्शन के लिए आ सकते हैं। आगरा में कई संगठन ताज को तेजोमहालय (शिव मंदिर) बताते हुए सावन में यमुना की तरफ से आरती भी करते हैं।
विज्ञापन
hindu leaders waved saffron flag and recites Shiva Chalisa at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
दशहरा पर भी फहराया था भगवा
गौरव ठाकुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने दूसरी बार ताजमहल के अंदर भगवा झंडा लहराया है। इससे पहले 25 अक्तूबर को दशहरा के दिन फहराया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी खुली चुनौती से कम नहीं है।

वाह ताज: दो दिन में 40 हजार से ज्यादा सैलानियों ने किया 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed