फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Panchayat Election: यूपी के इस गांव में अमेरिका की तर्ज पर हुआ प्रधान प्रत्याशी का चुनाव

Tue, 05 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Up Panchayat Election internal election for candidate of village head in mainpuri
प्रधान प्रत्याशी के लिए हुआ आंतरिक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एक गांव में पंचायत चुनाव से पहले अमेरिका प्राइमरी की तर्ज पर प्रधान प्रत्याशी के लिए चुनाव हुआ है। इसके लिए बाकायदा बैलेट पैपर छपवाए गए। ग्रामीणों ने मतदान किया। गांव के एक मंदिर परिसर में सोमवार को प्रधान प्रत्याशी के लिए आतंरिक चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में जीतने वाला प्रधानी का चुनाव लड़ेगा। अगली स्लाइड्स में पढ़िए क्यों लिया गया यह फैसला.... 
Up Panchayat Election internal election for candidate of village head in mainpuri
प्रधान प्रत्याशी के लिए हुआ आंतरिक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड सुल्तानगंज के गांव औरंध में ग्रामीणों ने सोमवार को प्रधान प्रत्याशी के लिए चुनाव कराया। दरअसल, ग्राम पंचायत औरंध के बुजुर्गों का कहना है कि कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे तो सभी तो जीत नहीं हासिल कर पाएंगे। इसे लेकर आपस में रंजिश जरूर हो जाएगी। ऐसे में लंबे मंथन के बाद ग्रामीणों ने प्रत्याशी चयन के लिए मतदान कराने का निर्णय लिया। 
Up Panchayat Election internal election for candidate of village head in mainpuri
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
आंतरिक चुनाव के लिए बाकायदा तीन प्रत्याशियों के फोटोयुक्त मतपत्र छपवाए गए। इसमें गांव निवासी सत्यपाल सिंह, सुनील चौहान और अखंड प्रताप ने बतौर प्रधान प्रत्याशी के लिए दो-दो हाथ किए। सोमवार दोपहर एक बजे तक पांच स्थानों पर चले मतदान में कुल 1138 ग्रामीणों ने प्रधान प्रत्याशी के चयन के लिए मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Panchayat Election internal election for candidate of village head in mainpuri
प्रधान प्रत्याशी के लिए हुआ आंतरिक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
शाम तक गांव स्थित मंदिर पर वोटों की गिनती की गई। इसमें अखंड प्रताप को 724, सत्यपाल को 384 और सुनील चौहान को केवल 30 मत प्राप्त हुए। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने अखंड प्रताप को प्रधान प्रत्याशी चुने जाने का निर्णय लिया। गांव के बुजुर्गों ने कहा कि इस चुनाव नतीजे के विरुद्ध अगर कोई प्रधानी चुनाव लड़ता है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Up Panchayat Election internal election for candidate of village head in mainpuri
प्रधान प्रत्याशी के लिए हुआ आंतरिक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत औरंध में 12 गांव और मजरे शामिल हैं। कई बार औरंध गांव में अधिक प्रत्याशी होने से दूसरे गांव का प्रत्याशी प्रधान चुना गया। गांव के ही प्रत्याशी को जिताने के लिए गांव के त्रिभुवन सिंह चौहान, दरोगाजी और अमर सिंह चौहान ने यह पहल की है। त्रिभुवन सिंह चौहान का कहना है कि अब गांव से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed