मोहब्बत की मिसाल कह जाने वाले ताजमहल का जादू रविवार को भी चला। शनिवार को जहां 25 हजार से ज्यादा सैलानी थे तो रविवार को 16,792 ने ताजमहल को निहारा। 15 साल से कम उम्र के बच्चे और वीआईपी की संख्या अलग रही। इस तरह दो दिन में 40 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल देखा। ताजमहल पर ऑनलाइन के साथ टिकट काउंटर खोलने के बाद से सैलानियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है।
{"_id":"5ff1f6868ebc3e3e77198f20","slug":"taj-mahal-agra-news-huge-crowd-of-tourists-gathered-at-taj-mahal-on-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाह ताज: दो दिन में 40 हजार से ज्यादा सैलानियों ने किया 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह ताज: दो दिन में 40 हजार से ज्यादा सैलानियों ने किया 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार
Mon, 04 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में उमड़े सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट टिकट काउंटर से 3705 सैलानियों ने टिकट खरीदा। रविवार को दोपहर में एएसआई ने पूर्वी और पश्चिमी गेट टिकट काउंटर शुरू करा दिए। दरअसल, प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की भीड़ होने और स्मार्ट फोन न रखने वाले सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। टिकट काउंटर खुलने से ताज आने वाले हर पर्यटक को प्रवेश मिला। रविवार को ऑनलाइन 13,087 और ऑफलाइन 3,705 पर्यटकों ने टिकट खरीदे।
ताजमहल में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आईं पूनम देशमुख ने कहा कि नए साल पर ताजमहल देखना चाहते थे, लेकिन शुक्रवार के कारण बंद था, इसलिए रविवार को देखने के लिए आए। यहां तो बहुत सर्दी है। सुबह कोहरे के कारण ताजमहल दिखा ही नहीं। एकदम नजदीक गए तब फोटो आ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के हेमराज राठी ने बताया कि दो महीने पहले दिवाली पर ताजमहल देखने आया था, पर तब टिकट नहीं मिल पाया। अब दोस्तों के साथ नए साल पर आया तो पहले ही टिकट बुक करा ली थी। कोहरे की वजह से वैसे फोटो नहीं ले पाए, जैसी मन में इच्छा थी।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक सैलानी
ताजमहल 16,792
आगरा किला 4117
सिकंदरा 1065
महताब बाग 355
एत्मादृदौला 311
रामबाग 134
मरियम टूम 34
ताजमहल 16,792
आगरा किला 4117
सिकंदरा 1065
महताब बाग 355
एत्मादृदौला 311
रामबाग 134
मरियम टूम 34