फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Yamuna Expressway News: Helper molests woman in the bus on Yamuna Expressway in mathura

मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में दिल्ली की महिला यात्री से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 10:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Aug 2020 10:17 AM IST
सार

  • प्राइवेट स्लीपर कोच बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।
  • आरोपी हेल्पर बहराइच जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
Mathura Yamuna Expressway News: Helper molests woman in the bus on Yamuna Expressway in mathura
इसी बस में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस में शुक्रवार रात हेल्पर ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध कर हेल्पर के साथ मारपीट की और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मथुरा जिले के मांट टोल पर बस को रुकवा लिया। आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली की रहने वाली महिला शुक्रवार रात को स्लीपर कोच बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस लखनऊ से रात तकरीबन 12 बजे चली थी। बस में महिला सहित 45 सवारियां भी यात्रा कर रही थीं। रात के वक्त एक्सप्रेसवे पर चलती बस में हेल्पर रवि निवासी उर्रा बाजार मोतीपुर (जिला बहराइच) महिला की सीट पर पहुंचा, उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


 
यह भी पढ़ें- यूपी : विधवा महिला और युवक से अमानवीय सलूक, सिर मुंडवाया, गले में डाली जूतों की माला
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि वारदात में बस चालक और परिचालक की भी मिलीभगत है। जब महिला ने शोर मचाया तो अन्य सवारियों की नींद टूटी और विरोध शुरू किया। इससे हेल्पर और बस के चालक-परिचालक के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। महिला ने ही 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

मांट टोल पर बस रुकवाई

Mathura Yamuna Expressway News: Helper molests woman in the bus on Yamuna Expressway in mathura
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे: आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे मथुरा जिले की मांट थाना पुलिस ने मांट टोल पर बस रुकवाई और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने हेल्पर के खिलाफ मांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हेल्पर का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। वो बस में सवारियों को बैठाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: होमगार्ड ने साथियों संग घेराबंदी कर एक परिवार पर बरसाईं गोलियां, चार लोग घायल

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि आरोपी रवि बस में हेल्पर है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बस की सीट आदि के कुछ नमूने एकत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed