फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard jawan fired on a family in land dispute in kasganj

कासगंज: होमगार्ड ने साथियों संग घेराबंदी कर एक परिवार पर बरसाईं गोलियां, चार लोग घायल

Sat, 29 Aug 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 12:16 AM IST
सार

  • घटना में गोली लगने से चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर 
  • ग्रामीणों ने होमगार्ड और उसके बेटे को बेरहमी से पीटा 

विज्ञापन
Home guard jawan fired on a family in land dispute in kasganj
घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले का गांव प्रीतमनगर शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। रास्ते के विवाद में होमगार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही परिवार के लोगों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से चार लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी होमगार्ड और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर गांव में फोर्स तैनात कर दी है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। होमगार्ड की लाइसेंसी रायफल भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन



विवाद गुरुवार की शाम शुरू हुआ। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव प्रीतमनगर निवासी रामसरन अपने धान के खेत से बैलगाड़ी लेकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही ओमपाल सिंह ने चकरोड से बैलगाड़ी निकालने का विरोध किया। ओमपाल पटियाली कोतवाली में होमगार्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 राउंड फायर हुए

विरोध के कारण रामसरन बैलगाड़ी छोड़कर घर चला गया। शुक्रवार सुबह तकरीबन छह बजे वो परिवार के अन्य लोगों के साथ बैलगाड़ी लेने चकरोड पर पहुंचा। वहां पहले से ही ओमपाल उसका पुत्र सनोज साथियों के साथ असलहा लेकर खड़े हुए थे। यहां चकरोड से बैलगाड़ी निकालने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। 

आरोप है कि ओमपाल ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। उसके साथियों ने अवैध असलाहों से गोलियां चलाईं। करीब 15 राउंड फायर हुए। घटना में सत्यवीर (45) पुत्र यादराम, राजीव (22) पुत्र रमेश चंद्र, रामसरन (43) पुत्र लालमन और जसवीर (42) पुत्र यादराम गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने होमगार्ड और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। उनके भी चोटें आईं। 

घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से सत्यवीर, राजीव, रामसरन को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा, क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में चार लोग घायल हैं। जिनमें तीन को अलीगढ़ रेफर किया है। होमगार्ड की लाइसेंसी रायलफल जब्त कर ली है। उसके खिलाफ होमगार्ड विभाग को पत्र लिखकर बर्खास्तगी की सिफारिश की गई है। सात लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। होमगार्ड एवं उसके पुत्र के भी चोटें हैं। पुलिस अभिरक्षा में दोनों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed