{"_id":"5e53c6ed8ebc3ef3aa263852","slug":"guide-nitin-singh-visits-tajmahal-to-president-doland-trump-and-melania","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीदार-ए-ताजः ट्रंप ने बिताए 85 मिनट, नितिन ने बयां की मुहब्बत की निशानी की दास्तान, मिला उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदार-ए-ताजः ट्रंप ने बिताए 85 मिनट, नितिन ने बयां की मुहब्बत की निशानी की दास्तान, मिला उपहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:08 AM IST
सार
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने ताजमहल भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के लिए गाइड के लिए एक दर्जन से अधिक गाइडों का साक्षात्कार लिया था
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गाइड नितिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बचपन से ही ताजमहल को दिल में बसाए टूर गाइड नितिन सिंह महज 85 मिनट में ही दुनियाभर में चर्चित हो गए। ताजगंज के कटरा फुलेल निवासी नितिन सिंह ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को मुहब्बत की निशानी ताजमहल की दास्तान बयां की। इससे पहले वह इजराइल, कनाडा, फ्रांस, ब्राजील, मंगोलिया के राष्ट्राध्यक्षों के दीदार-ए-ताज के दौरान गाइड के रूप में साथ रहे हैं।
2 of 5
डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल देखने के बाद गाइड नितिन को दिया बैच
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाथ मिलाना तो दूर फोटो खिंचवाने के लिए अधिकारी और राजनेता तरसते रहे, लेकिन टूर गाइड नितिन सिंह को ट्रंप और मेलानिया के साथ पूरे 85 मिनट बिताने का मौका मिला। ताजमहल में नितिन उनके साथ रहे और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व किया। नितिन के साथ अमेरिकन एजेंसियों ने 5 गाइडों के इंटरव्यू किए थे, लेकिन नितिन को राष्ट्रपति की ताज यात्रा के लिए चुना गया।
3 of 5
Trump at Tajmahal
- फोटो : Social Media
नितिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बाटुल्गा, बेल्जियम के राजा फिलिप को ताज दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नितिन का विजिटिंग कार्ड लिया और उसके बाद उन्हें उपहार के तौर पर स्मृति चिन्ह दिया। यह सुनहरा है और उस पर प्रेसिडेंट ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका लिखा हुआ है। स्मृति चिन्ह पाकर नितिन भावुक हो गए। दुनियाभर के टीवी चैनलों पर नितिन को देखकर उनके पास फोन कॉल आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
- फोटो : Amar Ujala
मेरे लिए आज का दिन बेहद खुशनसीबी लेकर आया। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बिताया हर पल मेरे लिए यादगार है। राष्ट्रपति की सहजता और उनकी उत्सुकता बेहद खास थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिल से ताज देखा। -नितिन सिंह, टूर गाइड
पर्यटन मंत्रालय के टूर गाइड, नितिन कुमार सिंह ने एक एएनआई को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी को ताजमहल की हर जानकारी विस्तार से दी गई। राष्ट्रपति ने ताजमहल की जानकारी के बाद पहला शब्द 'अतुल्य' बोला। बकौल नितिन कुमार सिंह राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने एक बार फिर यात्रा करने का वादा किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।