फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump Visit India: 112 साल पुरानी एतिहासिक सीट पर नहीं बैठे, खड़े होकर खिंचवाए फोटो

Tue, 25 Feb 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Feb 2020 12:07 AM IST
सार

-65 मिनट रहा ट्रंप परिवार ताजमहल में
-300 फोटो खिंचवाए ट्रंप दंपती ने
-50 सवाल किए गाइड से ताज और शाहजहां के बारे में
-सवा दो घंटे का रहा उनका आगरा का दौरा

विज्ञापन
Donald Trump, Melania Trump Visit India Not Pose At Diana Bench Of Taj Mahal
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ताजमहल में - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मोहब्बत की अनमोल निशानी ताजमहल के मुरीद हो गए। ढलते सूरज की मद्धिम रोशनी और चिड़ियों की चहचहाहट के बीच संगमरमरी हुस्न को एक घंटा पांच मिनट निहारकर उन्होंने कमेंट बुक में लिखा कि ताज ने चकित और प्रेरित किया, ताज भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर... धन्यवाद भारत। ताजमहल देखने के दौरान उन्होंने डायना बेंच पर बैठकर फोटो नहीं खिचाएं बल्कि बेंच के सामने खड़े होकर फोटोग्राफी कराई।
Donald Trump, Melania Trump Visit India Not Pose At Diana Bench Of Taj Mahal
इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने के लिए ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जैरेड भी साथ में रहे। ट्रंप-मेलानिया ने गाइड नितिन सिंह से 50 सवाल कर स्मारक के बनाए जाने से लेकर शाहजहां को कैद कर लिए जाने तक की दास्तां सुनी। डायना सीट, सेंट्रल टैंक, रॉयल गेट प्लेटफार्म सहित 10 स्थानों पर लगभग 300 फोटो कराए। 
Donald Trump, Melania Trump Visit India Not Pose At Diana Bench Of Taj Mahal
पति जेरेड कुशनर के साथ इवांका ट्रंप - फोटो : ANI
इवांका ताज के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव शेयर करती रहीं। ट्रंप ने शाम 4:35 बजे पूर्वी गेट से ताज के परिसर में प्रवेश किया। छह बजे वापस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump, Melania Trump Visit India Not Pose At Diana Bench Of Taj Mahal
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ट्रंप का स्वागत - फोटो : ani
इससे पहले वह सवा चार बजे एयरफोर्स वन से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन ने उनका और मेलानिया का स्वागत किया। मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए ट्रंप ने 25 बार तालियां बजाईं और कहा, गुड... ग्रेट... ऑसम। ट्रंप परिवार साढ़े छह बजे खेरिया से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
Donald Trump, Melania Trump Visit India Not Pose At Diana Bench Of Taj Mahal
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गाइड नितिन - फोटो : अमर उजाला
ट्रंप और मेलानिया को ताजमहल का इतिहास बताने का जिम्मा इस बार गाइड नितिन सिंह को मिला। गाइड की भूमिका में नितिन ने डोनाल्ड ट्रंप के तमाम सवालों और जिज्ञासाओं को दूर किया। ट्रंप को ताजमहल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बताई गई जिसे ट्रंप ने बेहद गंभीरता से समझा। डोनाल्ड ट्रंप ने नितिन को उपहार में एक बैच दिया।ट्रंप ने गाइड नितिन से कहा कि वह यहां आ गए हैं, अब बहुत सैलानी आएंगे, आपका बहुत फायदा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed