फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom's brother was shot at the mandap's feast, injured

आगरा: मंडप की दावत में दूल्हे के भाई को मारी गोली, घायल

Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Groom's brother was shot at the mandap's feast, injured
कासगंज। ग्राम भैंसोरा बुजुर्ग में शादी के मंडप के लिए आयोजित दावत में विवाद के दौरान दूल्हे के छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम भैंसोरो बुजुर्ग निवासी राम सिंह मौर्य के बेटै धल्लू की बरात शुक्रवार को जानी है। बृहस्पतिवार को मडप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडप में ही दावत का आयोजन भी रखा गया। जिसमें समीपवर्ती गांव भेंसोरा खुर्द के राजाराम कश्यप को भी बुलाया गया। उसका राम सिंह मौर्य के छोटे बेटे धर्मेद्र से किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। विवाद के दौरान राजाराम ने धर्मेंद्र को गोली मार दी, गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह गिरी ने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed