फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom's brother and sister-in-law died in a road accident couple was returning from the wedding

UP: दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के घर से आई ऐसी खबर, मच गई चीत्कार...एक हादसे ने छीन ली दो जिंदगी

Wed, 24 Apr 2024 10:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 10:21 PM IST
सार

छोटे भाई के शादी समारोह से पत्नी के साथ लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस देरी से पहुंची तो गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Groom's brother and sister-in-law died in a road accident couple was returning from the wedding
हादसे ने छीन ली दो जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाई की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे दूल्हे के भाई-भाभी की बाइक में सुल्तानगंज पुलिया के पास हाईवे पर बुधवार तड़के 3 बजे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दूल्हे की भाभी ने घटनास्थल और भाई ने सुबह 8 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 6 साल का बेटा भी गंभीर घायल है। परिजन ने फोन करने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने पर जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर 1 घंटे बाद जाम खुलवाया। परिजन का आरोप है कि आकाश को यदि समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के नगला रामबल निवासी आकाश (28) ट्रक मैकेनिक थे। मंगलवार रात को उनके भाई अजय की शादी थी। आकाश के छोटे बेटे आदर्श की तबीयत खराब थी। इस कारण वह घर पर बाबा और दादी के पास रह गया था। वह पत्नी और बड़े बेटे के साथ बरात में न्यू आगरा क्षेत्र के कौशलपुर में शामिल होने आए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के सर्विस रोड किनारे खाली पड़े प्लाॅट में शादी का कार्यक्रम था। रात करीब 2 बजे दूल्हा-दुल्हन की माला कार्यक्रम होने के बाद आकाश अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कमला नगर हाईवे के पास एक निजी अस्पताल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन

ट्रक का पहिया पत्नी मीनू (25) के सिर के ऊपर से निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 6 साल का बेटा आदि गंभीर रूप से घायल हुआ। आकाश के पैर-हाथ और सिर में चोट लगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे आदि को 2 घंटे के बाद होश आ गया। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

तड़पता रहा आकाश नहीं पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
मृतक के भाई अजय ने बताया कि भाई आकाश काफी देर तक सड़क पर तड़प रहा था। एक ऑटो चालक ने परिजन को हादसे के बारे में जानकारी दी। जिस पर बारात में आए लोग घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने कई बार पुलिस और एंबुलेंस को फोन किए। मगर कोई नहीं आया। उन्होंने इलाज के लिए आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए परिजन ने हंगामा कर जाम लगा दिया। इसके एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

 

मदद करने के बहाने ले गए मोबाइल
हाईवे पर हादसे में पति-पत्नी की मौत के बाद फिर से मानवीय संवेदना तार-तार हो गईं। घायलों की मदद करने के बहाने से किसी राहगीर ने उनका मोबाइल गायब कर दिया।

 

गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई
दूल्हे के भाई-भाभी की मौत की खबर के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। आननफानन रस्म अदा की गईं। इसके बाद शव घर पहुंचने से पहले दुल्हन की विदाई की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed