फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girlfriend create ruckus for boyfriend in firozabad

प्रेमी के लिए युवती ने बीच चौराहे पर खड़ा कर दिया हंगामा, ये है पूरा मामला

Sat, 25 Aug 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Sat, 25 Aug 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
girlfriend create ruckus for boyfriend in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोबाइल फोन पर आई मिस्ड कॉल से हुई दोस्ती के बाद दोनों में प्यार भरी बातें करने का सिलसिला बढ़ा। दो दिन पूर्व युवती ने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ परिवार को छोड़ कर नई दुनियां बसाने निकल पड़ी। 

विज्ञापन


परिजनों ने उसकी घेराबंदी की तो शनिवार को शिकोहाबाद में एटा चौराहे पर दोनों को पकड़ लिया। युवती प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई। चौराहे पर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके चलते वहां भीड़ जुट गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

        
थाना रामगढ़ निवासी एक युवती के मोबाइल पर एक साल पूर्व मिस्ड कॉल आई थी। मिस्ड कॉल पर बात करते-करते दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे के साथ जीने की कसमें खाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर आ रहा था प्रेमी

अपनी दुनिया बसाने के चक्कर में युवती ने जसराना के गांव सैनेकला निवासी प्रेमी को घर बुलाया और उसके साथ रफूचक्कर हो गई। परिजनों को युवती के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। दो दिन दोनों अलीगढ़ में रहे। 

रक्षाबंधन त्योहार के चलते युवक प्रेमिका को लेकर घर आ रहा था कि एटा चौराहे पर बस का इंतजार करते वक्त युवती के परिवार ने घेर लिया। परिजन युवती को ले जाने लगे तो युवती बिफर गई और प्रेमी के संग जाने पर अड़ गई। 

युवती चौराहे पर हंगामा करने लगी। यह देख चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां तैनात पुलिस युवक-युवती को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed