फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl commits suicide by consuming poison in firozabad

दुष्कर्म पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम: आरोपी के जेल जाने के बाद खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Fri, 05 May 2023 04:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 04:27 PM IST
सार

महिला ने शादी का झांसा देकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकमदा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
girl commits suicide by consuming poison in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार रात को विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसको उपचार के लिए आगरा ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता की मौत की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

मामला एक माह पूर्व का है। एक युवती ने दो माह पूर्व माधवगंज निवासी युवक गौरव के खिलाफ झांसे में देकर शारीरिक दुष्कर्म बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 13 अप्रैल को पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार रात को महिला अपने पिता के घर पर थी, तभी अचानक उसने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त का सेवन करने से उसकी तबियत खराब होने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम 

आगरा हॉस्पीटल से आई सूचना पर थाना पुलिस ने महिला का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला ने विषैला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed