फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gave his life for wife trembling due to electrocution husband pulled her from mouth of death

पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग

Thu, 22 Jun 2023 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

पति और पत्नी के बीच झगड़े और तकरार की खूब कहानी सुनी होंगी, लेकिन एटा में जो हुआ वो जीवनसाथी से सच्ची मोहब्बत का उदाहरण है।
 

विज्ञापन
Gave his life for wife trembling due to electrocution husband pulled her from mouth of death
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसे में पति की जान चली गई। हुआ कुछ ये कि घर के बाहर बैठी पत्नी के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। वो करंट लगने से छटपटाने लगी। इस दौरान पास खड़े पति ने बिना कुछ सोचे समझे पत्नी को बचाने के लिए उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। इस प्रयास में पत्नी की तो जान बच गई, लेकिन पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन

मामला थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव धोलेश्वर का है। यहां के रहने वाले सुनील कुमार की पत्नी रजनेश देवी बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने मकान के दरवाजा पर बैठी थी, तभी बिजली का तार अचानक टूट कर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने के बाद रजनेश छटपटाने लगी। इस दौरान पास में कार्य कर रहे सुनील ने देखा तो वो पत्नी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। इसके चलते दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को देख चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता से डंडे से तार को हटाया। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं रत्नी रजनेश को भर्ती कर लिया। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद घर में मातम छाया हुआ है। मृतक के चाचा वीरपाल सिंह ने बताया कि रजनेश देवी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

एक अन्य युवक को भी लगा करंट 

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पीएसी छावनी के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे परचून की दुकान का शटर उठाते समय अचानक करंट आ गया। इसके चलते दुकानदार राजू चपेट में आ गया। भाई राज कुमार ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां हालत खराब होने के चलते आगरा रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - सेहत की बात: आपको भी है मोबाइल की लत तो घेर सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, पढ़ें क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed