फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra 2025 Siddhi Yog Ganga Snan Ka Samay 10 types of defects will be solved

गंगा दशहरा 2025:  इस बार बन रहा है अद्भुत संयोग, कर लें ये उपाय...10 तरह के दोषों का होगा निवारण

Tue, 03 Jun 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

Ganga Dussehra Yog: गंगा दशहरा  ज्येष्ठ महीने के शुक्लपक्ष के दसवें दिन यानी दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही गंगा धरती पर गंगा प्रकट हुई थीं। इस साल गंगा दशहरा पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।

 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Siddhi Yog Ganga Snan Ka Samay 10 types of defects will be solved
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार गंगा दशहरा पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस पर्व पर मां गंगा की पूजा और स्नान करने से 10 तरह के दोषों का निवारण होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगाजल से स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही पुलिस, दो बार दी खुली चुनौती...सपा सांसद पर किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन





 

शुभ मुहुर्त सूर्योदय से दोपहर 1:14 बजे तक गंगा स्नान या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान के लिए फलदायी रहेगा। इस बार गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग, व्यतीपात योग, गजकेसरी योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
इसके साथ ही सूर्य वृषभ राशि में एवं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। इस दिन गंगा में स्नान करने से तीन कायिक, चार वाचिक और तीन मानसिक समेत 10 तरह के दोषों का नाश होता है। मां गंगा के जल में वे सभी शुभ गुण संयुक्त है जो हमारे ग्रहों के दुष्प्रभाव को समाप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: शीतगृह स्वामी की बेटी की मौत की वजह....वो गिट्टियां सड़क से नहीं हटाई जा सकीं, दर्दनाक हादसे में गई जान
 

उन्होंने कहा कि मां गंगा की पूजा-अर्चना करने से रोग की व्याधि, विभिन्न भय से मुक्ति के साथ मन शांत, संयमित और जीवन में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। ग्रीष्म ऋतु होने से शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुएं दान करनी चाहिए। शरबत, खरबूजा, तरबूज, सुराही, हाथ का पंखा आदि दान स्वरूप भेंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -   फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: STF के भी रुक गए कदम, इसलिए नहीं हो पा रही आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed