Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why is the police afraid of arresting Okendra Rana gave an open challenge twice SP MP was attacked

UP: ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही पुलिस, दो बार दी खुली चुनौती...सपा सांसद पर किया था हमला

Tue, 03 Jun 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 09:49 AM IST
सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला करने वाले ओकेंद्र राणा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। जबकि ओकेंद्र राणा द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को चुनाैती दी जा चुकी है। 
 

विज्ञापन
Why is the police afraid of arresting Okendra Rana gave an open challenge twice SP MP was attacked
मंच से बोलते ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमले के आरोपी राष्ट्रीय करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को पुलिस दो महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। यह तब है जब थाना हरीपर्वत में दो केस दर्ज हैं और कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को चुनाैती दी है। अब पुलिस आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शीतगृह स्वामी की बेटी की मौत की वजह....वो गिट्टियां सड़क से नहीं हटाई जा सकीं, दर्दनाक हादसे में गई जान
विज्ञापन




 
Trending Videos

राज्यसभा सांसद के राणा सांगा पर 26 मार्च को दिए बयान के बाद आगरा में बवाल हुआ था। क्षत्रिय करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एत्मादपुर में भीड़ जुटाई थी। इसके बाद अपने कार्यकर्ता संग वो सांसद निवास पर पहुंचा था। पुलिस रोकने में नाकाम रही थी। सांसद आवास पर पथराव किया गया था। मामले में दो केस दर्ज किए गए। एक में पुलिस तो दूसरे में सांसद पुत्र वादी बने थे। इस घटना के बाद पुलिस ने ओकेंद्र राणा के घर में दबिश देने का दावा किया। टीमें भी गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं। आरोपी के घर में नोटिस भी चस्पा किया गया। मगर, पुलिस गिरफ्तारी में नाकाम रही।

ये भी पढ़ें -   फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: STF के भी रुक गए कदम, इसलिए नहीं हो पा रही आरोपियों की गिरफ्तारी

 
विज्ञापन

इसके बाद एत्मादपुर के गढ़ी रामी में ही क्षत्रिय सम्मेलन हुआ। इसमें भी ओकेंद्र राणा ने सांसद के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया। तब भी पुलिस धरपकड़ नहीं कर सकी। हाल ही में वह फतेहाबाद मार्ग पर समाज के एक बोर्ड का अनावरण करने आए। तब पुलिस पहुंच गई थी लेकिन ओकेंद्र राणा ने पुलिस को चकमा दे दिया। बाद में पुलिस चाैकी पर हंगामा हुआ था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जेल भेजा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस में विवेचना की जा रही है। 6 से अधिक आरोपियों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए हैं। साक्ष्य संकलन कर आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: मौत बनकर दौड़ी कार, मोपेड सवार को रौंदा; मौके पर ही चली गई जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed