फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reason for the death of cold storage owner's daughter those pebbles could not be removed from road

UP: शीतगृह स्वामी की बेटी की मौत की वजह....वो गिट्टियां सड़क से नहीं हटाई जा सकीं, दर्दनाक हादसे में गई जान

Tue, 03 Jun 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 09:27 AM IST
सार

आगरा में शीतगृह स्वामी की बेटी की माैत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे की वजह पोइया घाट रोड पर पड़ी गिट्टियां मानी जा रही हैं, जिससे उसकी स्कूटी फिसल गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। छोटी बहन मदद मांगती रही। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
reason for the death of cold storage owner's daughter those pebbles could not be removed from road
सीसीटीवी और मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क पर बिखरी गिट्टी पर स्कूटर फिसलने से गिरी छात्रा की जान चली गई। इंजीनियरों ने हादसे से कोई सबक नहीं लिया। पोइया घाट रोड पर गिट्टियां वैसे ही फैली हुई हैं, जैसी हादसे की रात थीं। शहर की कई सड़कों पर निर्माण सामग्री फैले होने से वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पिता बना हैवान...दामाद के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी का कर दिया कत्ल, वजह जान रह जाएंगे सन्न
विज्ञापन



 
Trending Videos

दयालबाग से पोइया घाट रोड लोक निर्माण विभाग की है। यह सड़क 3.50 मीटर चौड़ी है, जिसे 7 मीटर चौड़ा करने का काम धीमी गति से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए गिट्टियां जगह-जगह रखी गई हैं। यही गिट्टियां हादसे का कारण बन गईं। नगर पंचायत दयालबाग की चेयरमैन गुरुप्यारी मेहरा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी कर रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्मी चाहे कितनी भी भीषण क्यों न हो...आगरा की इन छह कॉलोनियों में नहीं चलते हैं AC; जानें वजह


 
विज्ञापन

गिट्टियों के कारण सड़क चलने लायक नहीं है। चौड़ाई कम होने के कारण पहले ही वाहनों का निकलना परेशानी भरा था, ऐसे में हादसे हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी को काम जल्दी करने को कहा है, लेकिन सुना नहीं गया। वहीं नगर निगम के पार्षदों प्रदीप अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी ने सड़कों पर रखी जा रही निर्माण सामग्री को जब्त करने और सड़कों को फिसलन मुक्त करने का अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें नगर पंचायत दयालबाग, स्वामीबाग और लोक निर्माण विभाग के दायरे में हैं, उन पर प्रशासन अभियान चलाए ताकि कोई और छात्रा हादसे का शिकार न हो।

ये भी पढ़ें -   UP: आईपीएस राजीव कृष्ण...यूपी के नए DGP, उनके बारे में ये बातें स्पष्ट तौर पर जान लें; पुलिस को बनाया हाईटेक


 
विज्ञापन

जो सड़कें खोदीं, मिट्टी भी न भरी
शहर की सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। जिन सड़कों की पानी, सीवर, फाइबर केबिल, गैस लाइन के लिए खुदाई की गई, उन ट्रेंच में मिट्टी तक नहीं भरी गई है। दयालबाग, नगला बूढ़ी, महर्षि पुरम, गैलाना, केके नगर, खंदारी, लॉयर्स कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी की लाइन बिछाने के बाद जल निगम ने मिट्टी भी नहीं भरी। हमारा आगरा अध्यक्ष ओम शर्मा के मुताबिक सड़कों की बदहाली और छात्रा की जान जाने के मामले में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उनका संगठन इस मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed