{"_id":"5f7cbf798ebc3e1a231eff08","slug":"four-persons-arrested-for-link-with-pfi-update-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: मथुरा में खुफिया एजेंसियों का डेरा, खंगाला संदिग्धों का लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: मथुरा में खुफिया एजेंसियों का डेरा, खंगाला संदिग्धों का लैपटॉप
Wed, 07 Oct 2020 12:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:34 AM IST
सार
मांट टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही और मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान टोल प्लाजा के सिक्योरिटी गार्ड भी हथियार लेकर मौजूद रहे। करीब सवा तीन बजे पहुंची स्विफ्ट कार की पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
न्यायालय में पेश किए पीएफआई के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार संदिग्धों की सोमवार रात गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। मथुरा पुलिस प्रशासन के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद सोमवार रात 12 बजे ही एटीएस, आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें यमुना एक्सप्रेसवे की मांट टोल चौकी पर पहुंच गईं और चारों संदिग्धों से गहन पूछताछ की। बरामद लैपटॉप और छह मोबाइलों से डिटेल भी खंगाली गईं। मंगलवार को भी टीमें मथुरा पुलिस के साथ जांच में जुटी रहीं। टीमें सभी जानकारियां दिल्ली और लखनऊ में बैठे अपने अधिकारियों तक पहुंचा रही हैं।
सोमवार दोपहर मथुरा पुलिस को जानकारी मिली कि स्विफ्ट कार में सवार होकर कुछ लोग मांट टोल प्लाजा से होकर दिल्ली से हाथरस जा रहे हैं। इन लोगों के पास हथियार भी हैं। इसके बाद मांट टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही और मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान टोल प्लाजा के सिक्योरिटी गार्ड भी हथियार लेकर मौजूद रहे।
करीब सवा तीन बजे पहुंची स्विफ्ट कार की पुलिस ने जांच की। तो कार सवार लोगों ने खुद को पत्रकार बताते हुए हाथरस में कवरेज के लिए जाने की बात कही। शक होने पर कार की तलाशी में संदिग्ध साहित्य बरामद होने पर चारों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कार से एक लैपटॉप और छह मोबाइल भी बरामद किए। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस टीमें संदिग्धों को उनकी कार समेत नोएडा की ओर ले गईं। एसएसपी ने चारों संदिग्धों से अपने ऑफिस में लंबी पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि चारों संदिग्ध पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े हैं, जिन पर हाथरस में माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप लग रहा है। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी ने डीजीपी को दी तो शासन स्तर पर हलचल मच गई।
रात 12 बजे एटीएस लखनऊ, एटीएस नोएडा, एटीएस आगरा, आईबी, मिलिट्री इंटेलिजेंस और एलआईयू की टीमें मांट टोल चौकी पर पहुंच गईं। चारों संदिग्धों को भी रात में टोल चौकी पर ले जाया गया। यहां कई घंटे पूछताछ की गई तथा लैपटॉप और छह मोबाइलों को खंगाला गया। लैपटॉप का डाटा खुफिया एजेंसियों ने लिया है।
देर रात तक पूछताछ के बाद खुफिया विभाग की टीमों ने दिल्ली और लखनऊ में बैठे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को भी टीमें मथुरा में डेरा डाले रहीं। बताया जाता है कि लैपटॉप में कई महत्वपूर्ण जानकारियां टीमों को मिली हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चारों संदिग्धों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।