{"_id":"5ba67df5867a557fe510197b","slug":"four-killed-in-ambulance-and-cow-accident-on-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गाय और एंबुलेंस की हुई टक्कर, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गाय और एंबुलेंस की हुई टक्कर, चार लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गाय एंबुलेंस से टकरा गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जलेसर स्थित प्राइवेट अस्पताल में मरीज़ छोड़कर आगरा लौट रही एम्बुलेंस हाईवे पर गाय से टकराकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गाय ने भी दम तोड़ दिया। एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर हादसा रात तकरीबन दस बजे हुआ। पुलिस चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ एंबुलेंस फिरोजाबाद की ओर से आ रही थी। विकास खंड कार्यालय के सामने हाईवे पर गाय आ गई। एंम्बुलेंस गाय से टकराई। इसके बाद डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
एम्बुलेंस के अंदर से दो मोबाइल मिले
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां जुटे लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन की मौके पर मौत हो गई। एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। इस पर चालक फरार हो गया।
पुलिस को एम्बुलेंस के अंदर से दो मोबाइल मिले, जिनकी मदद से मृतकों की शिनाख्त की गई। मारे गए एम्बुलेंस चालक की पहचान पप्पू निवासी प्रकाश नगर, एत्माद्दौला रूप में हुई। अन्य मृतकों में सहाबुद्दीन (35) पुत्र जलील खान निवासी दारापुर फर्रुखाबाद, पप्पू पाल (42) कांता प्रसाद निवासी रसीदा बाद फर्रुखाबाद, चौथे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एंबुलेस एसएन मेडिकल कॉलेज से चार बजे मरीज़ को लेकर निकली थी। रात को जलेसर से लौट रही थी।