{"_id":"e425f25778d9e50d98a13c8d01c974fc","slug":"four-handwriting-in-a-copy-in-up-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कापी में मिली चार हैंडराइटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कापी में मिली चार हैंडराइटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक चौंकाने वाला मामला पकड़ में आया। इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में आरसी उदैनिया उ.मा.वि. केंद्र पर एक बालिका की कापी में चार हैंड राइटिंग पाईं गईं।
गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेढ़ी बगिया में जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव का दस्ता पहुंचा तो प्रबंधक विद्यालय प्रांगण में ही घूमते पाए गए। उनके पास हाईस्कूल की तीन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पाए गए। जांच पर पता चला कि अंग्रेजी और विज्ञान विषय की परीक्षा में तीनों परीक्षार्थियों ने उपस्थिति पंजिका पर ही हस्ताक्षर नहीं किया था, जबकि संकलन केंद्र पर कापियां जमा करने के दौरान दी गई रिपोर्ट में तीनों परीक्षार्थियों को अनुपस्थित नहीं दिखाया गया। संभावना जताई जा रही है कि तीनों परीक्षार्थियों की कापियां बाहर से लिखवाकर जमा कराई गईं।
इस केंद्र के व्यवस्थापक को तत्काल हटा कर उनसे तीनों परीक्षार्थियों के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद प्रबंधक से लेकर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। यहां के दफ्तरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। उसने संकलन केंद्र पर कापियां जमा करने के बाद रिसीविंग केंद्र व्यवस्थापक के बजाय प्रबंधक को दी। परीक्षा के दौरान केंद्र में पाए जाने पर प्रबंधक के खिलाफ भी एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक नकलची पकड़ में आई
जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में ही वित्त एवं लेखाधिकारी वैभव कुमार के उड़नदस्ते ने महात्मा कपिलदेव इंटर कालेज अहरेरा से परीक्षार्थी को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा। जीआईसी प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र शर्मा का दस्ता सेठ गंगाराम इंटर कालेज, अकवाई पहुंचा तो परीक्षार्थियों ने कमरे से बाहर नकल की पर्चियां फेंकनी शुरू कर दीं। एक कक्ष निरीक्षक के पास भी पर्ची मिली। उन्हें हटा कर उन पर एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए गए।