{"_id":"6a400ed31008a9db1909f6ff","slug":"four-coaching-centres-sealed-in-agra-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ हादसे के बाद आगरा में बड़ी कार्रवाई, एडीए ने सील किए चार कोचिंग सेंटर; 35 संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ हादसे के बाद आगरा में बड़ी कार्रवाई, एडीए ने सील किए चार कोचिंग सेंटर; 35 संस्थानों को नोटिस
Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
सार
कार्रवाई के दौरान इन संस्थानों में प्रवेश और निकास के रास्ते बेहद संकरे पाए गए। अमेरिकन इंस्टीट्यूट का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था, जहां पहुंचने के लिए सीढ़ियां काफी संकरी थीं और वहां फायर सेफ्टी व आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर सील।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छात्रों की सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ पर सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने संजय प्लेस स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट और शरभ क्लासेस, टेढ़ी बगिया स्थित केसी लाइब्रेरी समेत चार कोचिंग सेंटर सील कर दिए।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बेसमेंट में संचालन और अग्निकांड जैसी स्थिति से निपटने में भारी लापरवाही पाए जाने पर एडीए ने इन चार संस्थानों के अलावा 35 अन्य कोचिंग सेंटरों को भी नोटिस जारी किए हैं। लखनऊ में हुए हादसे के बाद एडीए उपाध्यक्ष एम. अरूनमोली ने मानचित्र व अन्य जांच के लिए दो टीमें बनाई थीं। उपाध्यक्ष ने 30 जून तक रिपोर्ट मांगी है। शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, हरीपर्वत वार्ड में 18, छत्ता वार्ड में 11 और लोहामंडी वार्ड में 6 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर इन सभी 35 संस्थानों को नोटिस निर्गत किए गए हैं।
एडीए सचिव संजय कुमार ने बताया कि टीम ने संजय प्लेस ब्लॉक 51 स्थित संचालक प्रदीप तोमर के अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड और संचालक सौरभ भार्गव के शू मार्केट, ब्लॉक एस-2 में स्थित शरभ क्लासेस कोचिंग सील किया है। कार्रवाई के दौरान इन संस्थानों में प्रवेश और निकास के रास्ते बेहद संकरे पाए गए। अमेरिकन इंस्टीट्यूट का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था, जहां पहुंचने के लिए सीढ़ियां काफी संकरी थीं और वहां फायर सेफ्टी व आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। इसके अलावा, प्राधिकरण ने मानकों की अनदेखी के चलते टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड (ऋषि कॉम्प्लेक्स) स्थित 'केसी लाइब्रेरी' को भी सील कर दिया है।