{"_id":"5feda0c68ebc3e3f755e02c1","slug":"four-arrested-including-a-girl-who-blackmailed-people-by-honey-trapping-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली युवती सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली युवती सहित चार गिरफ्तार
Fri, 01 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर मीठी बातें करके लोगों को झांसे में लेना। फिर कुछ दिन साथ रहना और घूमना और बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का मथुरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये सभी लोगों को 'हनी ट्रैप' कर ठगते थे। यह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व भिक्की भाटी निवासी छांयसा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के मोबाइल नंबर पर एक लड़की का फोन आया। बातचीत ऐसी हुई कि दोनों में दोस्ती हो गई। 26 दिसंबर को फोन करके बल्लभगढ़ बुलाया और बातचीत हुई। अगले दिन 27 दिसंबर को फिर लड़की का फोन आया और भाटी को मथुरा घूमने के बहाने बुलाया।
विज्ञापन
भिक्की भाटी और उसका साथी देवेंद्र अपनी गाड़ी से आए, जहां एक युवती भिक्की को मिली। दोनों मथुरा में कई स्थानों पर घूमे। उसके बाद युवती के साथी अमरपाल सोरोत, जतिन साहू, राजेश उर्फ राजू भाटी और दिव्या शर्मा टाउनशिप तिराहे के आसपास आए। उन्होंने भिक्की की गाड़ी रुकवाई और युवती को अपनी गाड़ी में बुला लिया।
विज्ञापन
युवक से ठग लिए रुपये
उक्त युवकों ने भिक्की से कहा कि तुमने युवती के साथ दुष्कर्म किया है या तो तुम हमें 10 लाख रुपये दे दो अन्यथा तुम्हारे विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करा देंगे। भिक्की भाटी ने कुछ रुपये तो दे दिए बाकी रुपये बाद में 30 दिसंबर को देने को कहा। इसके बाद भिक्की ने थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने अमरपाल सोरोत, राजेश सिह उर्फ राजू भाटी, जतिन साहू उर्फ जीतू और दिव्या शर्मा नाम की युवती को दिल्ली के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पहले भी इस प्रकार से लोगों को फंसाकर धनराशि वसूली है। सभी के आपराधिक इतिहास को जुटाया जा रहा है।
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने अमरपाल सोरोत, राजेश सिह उर्फ राजू भाटी, जतिन साहू उर्फ जीतू और दिव्या शर्मा नाम की युवती को दिल्ली के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पहले भी इस प्रकार से लोगों को फंसाकर धनराशि वसूली है। सभी के आपराधिक इतिहास को जुटाया जा रहा है।