{"_id":"5e09aee18ebc3e87d61591cc","slug":"four-animal-died-in-baipur-goshala-sikandra-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कब्रगाह बनी गौशालाः देखरेख के अभाव में चार गोवंश मरे, सर्दी से बचाव को नहीं है उपाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रगाह बनी गौशालाः देखरेख के अभाव में चार गोवंश मरे, सर्दी से बचाव को नहीं है उपाए
Mon, 30 Dec 2019 01:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बाईंपुर गोशाला के नजदीक पॉली क्लीनिक में चार सांड़ों के शव पड़े मिले। आसपास के लोगों का कहना था कि गोवंश की मौत देखरेख के अभाव में गोशाला में हुई है। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक से बरामद किए गए गोवंश की मौत हुई थी, जोकि पॉली क्लीनिक में पोस्टमार्टम कराने के लिए रखे गए थे। बाद में पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृत चार सांड़ों का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया।
बाईंपुर में नंदीशाला और दो गोशालाएं हैं। सिकंदरा थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात टीएसएफ कट के पास से गोवंश से भरा ट्रक बरामद किया था। इसमें 25 गाय, बछड़े और सांड़ ठूंसे गए थे। पुलिस के घेराबंदी करने पर चालक भाग निकला था।
पुलिस गोवंश को लेकर गोशाला आई मगर पशु पालन विभाग के कर्मचारियों ने गायों को रखने से इनकार कर दिया। इसी दरम्यान चार सांड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें नंदी शाला के पास स्थित पॉली क्लीनिक में डाल दिया।

इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को नहीं दी। रविवार की दोपहर को गोवंश के मृत होने की जानकारी होने पर विभागीय चिकित्सक पहुंचे। उन्होंने बरामद गोवंश को नंदी शाला और गोशालाओं में शिफ्ट करवाया। शाम को मृत सांड़ों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफनाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था
गोशाला के पास पॉली क्लीनिक में चार सांड़ों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को रखा था। लोगों ने गोशाला में सांड़ों के मरने की जानकारी दे दी, जबकि वास्तविकता में वह पशु ट्रक में ठूंसे जाने से मरे थे। पुलिस ने उन्हें बरामद किया था। -डॉ. एके दौनेरिया, मुख्य पशुपालन अधिकारी
गोशालाओं में ठंड से मर रहे गोवंश
गोशालाओं में सर्दी से गोवंश दम तोड़ रहे हैं। खेरागढ़ के चीत गोशाला में एक सप्ताह के भीतर 13 गोवंश की सर्दी से मौत हो चुकी है। इसी तरह नंदीशाला, कन्हैया व वृंदावन गोशालाओं में भी सर्दी से एक सप्ताह में पांच गोवंश की मौत हो चुकी है। रविवार को भी दो गोवंश की मौत हो गई। हालांकि पशुपालन अधिकारी डॉ. दौनेरिया ने बताया कि बीमार और कमजोर गाय मरी हैं। सर्दी से बचाव के लिए तिरपाल लगाए गए हैं।