फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flower show in agra

फूलों में दिखी ऋतुओं की झलक

Sat, 20 Feb 2016 12:50 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Sat, 20 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
flower show in agra
सदर बाजार स्थित क्वीन एंप्रेस लाइब्रेरी में क्लीन-ग्रीन और पॉलिथीन फ्री आगरा का संदेश देने के लिए पुष्प सज्जा प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों के माध्यम से छह ऋतुओं को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर बच्चों को पुष्प-सज्जा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

अशोक फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर, हार्टीकल्चर क्लब आफ आगरा और आकांक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने ताजा और सूखे फूलों की सज्जा प्रस्तुत की। ट्रे गार्डन में महिलाओं ने दुर्लभ पौधों को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, सेंट क्लेयर्स, होली पब्लिक स्कूल समेत आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुधा कपूर और रविंदर कौर ने पुष्प सज्जा के गुर बच्चों को सिखाए। अशोक ग्रुप की एमडी डा. रंजना बंसल ने फूलों से छह ऋतुओं को प्रदर्शित करके सबकी सराहना पाई। प्रतियोगिता के अंत में फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट में उषा सिंह प्रथम, श्रीलता राजीव द्वितीय और रेनू राय ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। ड्राई फ्लावर/क्ले अरेंजमेंट में जया राव प्रथम, प्रतिभा भदौरिया द्वितीय और शैलजा ने तृतीय पुरस्कार जीता।  विजयी बच्चों को संगीता भटनागर, डा. रंजना बंसल और छावनी बोर्ड की सीईओ सोनम यंगडोल ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। हार्टीकल्चर क्लब की लवली कथूरिया, निवेदिता सैनी, ललिता श्रीनिवासन आदि निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। कार्यक्रम में सुमिता छिब्बा, रेनू भगत, वीना पोद्दार, विभा गुप्ता, डेजी गुजराल, निक्की चोपड़ा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed