{"_id":"685a230cda23c44efa0d92d5","slug":"flour-will-be-made-from-potatoes-export-will-increase-worldwide-king-of-vegetables-will-dominate-world-stage-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आलू से बनेगा आटा, दुनियाभर में बढ़ेगा निर्यात...विश्व पटल पर छाएगा सब्जियों का राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आलू से बनेगा आटा, दुनियाभर में बढ़ेगा निर्यात...विश्व पटल पर छाएगा सब्जियों का राजा
Tue, 24 Jun 2025 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:41 AM IST
सार
फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कहा कि अब आलू से आटा बनेगा। दुनियाभर में इसका निर्यात बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
आलू।
विस्तार
सब्जियों का राजा अब विश्व पटल पर छाएगा। आलू का आटा बनेगा। दुनियाभर में इसका निर्यात बढ़ेगा। यह संभव हो रहा है केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) के वैज्ञानिकों की मेहनत से। आलू का आटा बनाने के अलावा मोटे अनाज की ग्लूटिन रहित ब्रेड से लेकर जेम, जैली सहित एक दर्जन उत्पादों में नवाचार हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
रावी इवेंट्स, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन और एमएसएमई के सहयोग से आयोजित फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 के दूसरे दिन सोमवार को तकनीकी सत्रों का दौर चला। केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) के वैज्ञानिकों ने फूड टेक्नोलॉजी के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें - UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
ये भी पढ़ें - UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
मैसूर से आई खाद्य वैज्ञानिक डॉ. विजयलक्ष्मी एस ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक दर्जन नवाचार पर काम शुरू किया है, जिसमें आलू का आटा खास है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के लिए तकनीकी जानकारियां दीं।
खाद्य वैज्ञानिक डॉ. खुशबू शर्मा ने बताया कि कैसे कम से कम प्रसंस्करण के माध्यम से खाद्य पदार्थों की प्राकृतिक संरचना, पोषण और स्वाद को बनाए रखा जाए। उन्हें लंबी अवधि तक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने मोटे अनाज पर आधारित रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट उत्पादों पर जोर दिया। डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि सीएफटीआरआई अब तक 300 से अधिक खाद्य प्रोसेसिंग तकनीकों का स्थानांतरण कर चुका है।
ये भी पढ़ें - UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश

200 देशों में हो रहा मसालों का निर्यात
चौथे सत्र में फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय खाद्य पदार्थों की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। 200 से अधिक देशों में भारतीय मसाले, सब्जियां आदि निर्यात हो रहा है। लेकिन, फिर भी निर्यात का ये प्रतिशत 2 प्रतिशत का आकंड़ा भी पार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देश, यूरोप, साउथ एशिया के देशों में भारतीय खाद्य पदार्थों की बहुत मांग है। यदि खाद्य उद्यमी निर्यात को प्राथमिकता दें, तो विश्व की हर थाली में भारतीय भोजन की महक उठेगी।