फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fell in love with against whom Woman filed Misdeed case husband is shocked by his wife's actions

UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश

Tue, 24 Jun 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

शादीशुदा महिला ने जिसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, उसी को दिल दे दिया। पति ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस जांच के लिए जब पहुंची, तो पति ने पीड़ा बयां की। 
 

विज्ञापन
fell in love with against whom Woman filed Misdeed case husband is shocked by his wife's actions
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज कराई है। नयागांव थाना पुलिस जांच करने पहुंची तो पति ने बताया कि महिला आरोपी के साथ चली गई है। इससे पहले भी दो बार उसके साथ जा चुकी है। पुलिस यह सुनकर चकरा गई और विवेचना और कार्रवाई को लेकर असमंजस में है।
विज्ञापन


 

नयागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अदालत के आदेश पर नासिर, इसके भाई कासिद और आफताब हुसैन निवासी गांव अलीपुर सहित 4 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि नासिर व कासिद ने दिल्ली में 20 हजार रुपये की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 18 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद ले गए।

ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एक होटल में रखकर नासिर ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन दोनों ने यही हरकत की और विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। वहां बंधक बनाकर रखा। मोबाइल-जेवर छीन लिए। दबाव बना तो आफताब हुसैन चार लोगों को साथ लेकर गाड़ी से आया और वहां से उसे लेकर थाना नयागांव पहुंचा। यहां पुलिस ने आरोपियों से मिलकर जेल भेजने की धमकी देते हुए कोरे कागजों पर अंगूठे लगवा लिए।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की जिद...22 घंटे तक टॉवर पर भूखा-प्यासा बैठा रहा प्रेमी, इस शर्त पर उतरा
 
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही। अदालत से आदेश मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस गांव में पहुंची। यहां महिला नहीं मिली। उसके पति ने बताया कि एक आरोपी के साथ पत्नी फिर चली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बयान दर्ज करने के लिए महिला की तलाश की जा रही है, लेकिन वह नहीं मिली है। पति का कहना है कि महिला स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई है और पहले भी दो बार जा चुकी है।

ये भी पढ़ें -   UP: कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, हवाई उड़ानें रद्द...जाॅर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के पुत्र का परिवार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed