{"_id":"685a0f5859a128472d05050f","slug":"cut-the-wrist-then-cut-throat-girlfriend-gave-such-a-death-to-her-lover-that-your-soul-will-tremble-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
Tue, 24 Jun 2025 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:54 PM IST
सार
Auto Driver Murder In Agra: आगरा में ऑटो चालक बिलाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसका कत्ल किसी और ने नहीं, बल्कि प्रेमिका ने ही कराया था। प्रेमी की पहले कलाई काटी और फिर उसका गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
आरोपी आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज में ऑटो चालक बिलाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेमिका ने अपने माैसेरे भाई फरमान और उसके दोस्त आमिर खान से हत्या कराई थी। वह बिलाल से प्रेम संबंध बिगड़ने पर माैसेरे भाई से निकाह करना चाहती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को ताजगंज के जोनल पार्क स्थित एक प्लाॅट में बोदला निवासी ऑटो चालक बिलाल (22) का शव मिला था। हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें लगी थीं। पुलिस ने रविवार रात को सर्किट हाउस के पास से शहीद नगर निवासी आमिर खान को गिरफ्तार किया। इसमें सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को काफी मदद मिली।
ये भी पढ़ें - UP: नौ साल की उम्र और देह व्यापार का धंधा...मासूम का दर्द सुन रो पड़ेंगे, जिसे समझती रही मां, वो निकली शैतान
ये भी पढ़ें - UP: नौ साल की उम्र और देह व्यापार का धंधा...मासूम का दर्द सुन रो पड़ेंगे, जिसे समझती रही मां, वो निकली शैतान
आरोपी की निशानदेही पर एक ब्लेड और छुरी बरामद की गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, आरोपी आमिर ने बताया कि 10 साल से उसकी दोस्ती बागराजपुर इलाके के फरमान से है। दोनों पच्चीकारी करते थे। पिछले काफी समय से वो चमराैली में पत्थर का काम करने लगा, जबकि फरमान ने प्रतापपुरा पर कार डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: मम्मी-पापा ने ऐसा क्या कह दिया...9वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम
ये भी पढ़ें - UP: मम्मी-पापा ने ऐसा क्या कह दिया...9वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम
बिलाल से संबंध खत्म करना चाहती थी वो
डीसीपी ने बताया कि 6 साल से फरमान के प्रेम संबंध अपनी माैसी की बेटी से चल रहे थे। 15 दिन पहले फरमान ने आमिर को बताया कि प्रेमिका के संबंध बिलाल से भी चल रहे थे। मगर, अब वो बिलाल से संबंध खत्म करना चाहती है। उससे निकाह करना चाहती है। मगर, वह परेशान करता है। इस पर तीनों ने बिलाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

शराब पार्टी के बाद काट दी कलाई
दोनों ने बिलाल का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दिया। उसे काम दिलाने के बहाने दोस्ती गांठ ली। 20 जून को साजिश के तहत आमिर और फरमान बिलाल को पार्टी करने के बहाने जोनल पार्क चाैपाटी की तरफ ले गए। एक जगह पर शराब पार्टी की। बिलाल के नशे में होने पर उसके सिर में ईंट से प्रहार किया। बाद में पार्क के अंदर ले गए। छुरी और ब्लेड से उसके गले और हाथों की कलाई काटकर हत्या कर दी थी।